कुशल प्रशासक, दूरदर्शी प्रबंधक थे अनंत कुमारः नरेंद्रसिंह तोमर

खबरनेशन / Khabarnetion

 

                  भोपाल। प्रदेश भाजपा की चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक एवं केंद्रीय मंत्री नरेंद्रसिंह तोमर ने केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री श्री अनंत कुमार को कुशल प्रशासक और अच्छा प्रबंधक बताते हुए उनके निधन पर शोक जताया है।

                  श्री तोमर ने कहा कि केन्द्रीय मंत्रिमंडल में हमारे सहयोगी, संसदीय कार्य मंत्री, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं मेरे मित्र श्री अनंत कुमार जी के निधन के समाचार से गहरा धक्का लगा है। पहले पार्टी संगठन और फिर केंद्र सरकार में साथ-साथ काम करते हुए मुझे उनकी बहुमुखी प्रतिभा का परिचय मिला। स्व. अनंत कुमार एक कुशल संगठक, अच्छे प्रशासक थे। इसके अलावा संसदीय कार्यमंत्री रहते हुए विभिन्न मुद्दों पर सहमति कायम करने तथा सरकार के काम को सुचारु रूप से चलाने के लिए उन्होंने जिस दक्षता का परिचय दिया, उससे उनकी छवि एक दूरदर्शी प्रबंधक भी बन गई थी। श्री तोमर ने दिवंगत आत्मा की शांति और स्व. अनंतकुमार के परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

Share:


Related Articles


Leave a Comment