खाटू श्याम बाबा की निशान यात्रा

श्रावण मास में कांग्रेस प्रवक्ता दीप्ति सिंह ने बाग सेवनिया थाना से
बरखेड़ा राम मंदिर तक हजारों श्रद्धालुओं के साथ निकाली

खबर नेशन/ Khabar Nation

भोपाल  अगस्त 2023

पवित्र श्रावण महीने में एकादशी के अवसर पर समाजसेविका एवं कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती दीप्ति सिंह द्वारा हजारों धर्मावलंबियों के साथ राजधानी भोपाल में गोविंदपुरा क्षेत्र अंतर्गत सेवनिया थाना से बरखेड़ा पठानी स्थित श्री राम मंदिर तक खाटू श्याम बाबा की निशान यात्रा निकाली गई। निशान यात्रा में बड़ीं संख्या मंे स्थानीय महिलाएं शामिल थीं।    
श्रीमती दीप्ति सिंह के नेतृत्व मंे 101 निशान के साथ यात्रा का शुभारंभ नारियल फोड़कर एवं बाबा श्याम की आरती उतारकर पूजा-अर्चन के साथ किया गया। यात्रा में जगह-जगह अबीर-गुलाल उड़ाते एवं फूलों की होली के साथ भक्त झूमते-गाते, खाटू श्याम बाबा के जयकारे लगाते आगे बढ़ते गये। निशान यात्रा में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। खाटू श्याम बाबा की झांकी को देखने एवं पूजा-अर्चना करने को सड़क किनारे भक्तों की कतारें लगी हुई थीं। जहां-जहां से निशान यात्रा गुजरी वहां पर भक्तों ने पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर प्रसादी वितरण की गई।
यात्रा में प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष जे.पी. धनोपिया जी पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष ज़िला कांग्रेस कमेटी प्रकाश चौकसे, महेंद्र परमार, संतराम दुबे, ललित सेन, ललित प्रजापति, राजेश शुक्ला, अनूप गिरी, नरेंद्र सैयाम, सुशील प्रजापति, पूर्व पार्षद महेश मालवीय चंदन अहीरवार, राजू राठी, सुनील, विजय, सचिन मौरे, अभय ग़ज़बिये, सुमित्रा वर्मा, नीतू वर्मा, गंगा देवी,  वीरू लाहौरी, उपेन्द्र ठाकुर, अनुज यादव, गोवर्धन माली, प्रकाश कटोड़े, जेपी चौरसिया सहित बड़ी संख्या में श्रद्धाुलगण उपस्थित है।

सबसे बड़ा सर्वे :

मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?

जवाब देगी जनता 

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।

जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?

कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री

जनता फैसला करेगी।

हम शीघ्र ही सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है। आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

धन्यवाद

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment