शिवराज के रहमो-करम पर टिके अक्षम मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस को चुनाव आयोग का दो टूक निर्देश

खबर नेशन/ Khabar Nation
मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। हाल ही में कोर्ट ने बैंस को अक्षम अधिकारी करार दिया है। जिसके बाद कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य विवेक तनखा ने मोर्चा खोलते हुए बैंस के इस्तीफे की मांग कर डाली। गौरतलब है कि इकबाल सिंह बैंस मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खासुलखास आय ए एस अफसरों में गिने जाते हैं। बैंस को मुख्य सचिव पद से सेवानिवृत्त होने के बाद दो बार मुख्य सचिव के पद पर ही सेवावृद्धि प्रदान की गई है।
हाल ही में चुनाव आयोग ने एक पत्र के माध्यम से मुख्य सचिव को निर्देश दिया है कि चुनाव कार्यो में जुटे सेवावृद्धि प्राप्त अधिकारियों या जिनकी पुर्ननियुक्ति प्रदान की गई है को चुनाव कार्यो से मुक्त रखने के निर्देश दिए गए हैं।
इस मामले में उल्लेखनीय पहलू यह है कि मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस खुद सेवावृद्धि पर अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अनुशंसा पर केंद्र सरकार ने उन्हें सेवावृद्धि प्रदान की थी। ऐसे में चुनाव आयोग के इस निर्देश का पालन कैसे हो पाएगा। सूत्रों के अनुसार आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी सरकार वापस लाने के इरादे से ही शिवराज ने बैंस को सेवावृद्धि दिलवाने में अहम भूमिका निभाई थी।
सबसे बड़ा सर्वे :
मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?
जवाब देगी जनता
मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।
जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?
कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री?
जनता फैसला करेगी।
हम शीघ्र ही सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है। आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।
धन्यवाद
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999