खबर नेशन स्टेच्यू ऑफ यूनिटी का लोकार्पण गर्व का विषयः विष्णुदत्त शर्मा

                भोपाल। देश का आज जो स्वरूप दिखाई देता है, उसे गढ़ने में लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की भूमिका सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण थी। अप्नी इच्छा शक्ति और संकल्पशक्ति के बल पर उन्होंने हर बाधा को पार करते हुए देश को एकसूत्र में बांधा। उनकी प्रतिमा ’स्टेच्यू ऑफ यूनिटी’ का लोकार्पण पूरे देश और भारतीय जनता पार्टी के लिए गर्व का विषय है। यह बात बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री श्री विष्णुदत्त शर्मा ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही।

                श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने आज लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जिस प्रतिमा का लोकार्पण किया है, वह दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा है। उन्होंने बताया कि इस प्रतिमा को तैयार करने के लिए पूरे देश से लोहा एकत्र किया गया था और भारतीय जनता पार्टी ने इस प्रतिमा के लिए लोहा दान में लेने के लिए पूरे देश के 6 लाख गांवों में अभियान चलाया था। लोगों ने अपने पुराने उपकरण, कृषि यंत्र आदि इस प्रतिमा के लिए दान में दिए थे। श्री शर्मा ने बताया कि इस प्रतिमा के लिए सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय एकता ट्रस्ट बनाया गया था, जिसकी देखरेख में इसका निर्माण हुआ है। उन्होंने बताया कि 1700 टन वजनी और 182 मीटर ऊंची यह प्रतिमा 1347 करोड़ रुपए की लागत से बनकर तैयार हुई।

Share:


Related Articles


Leave a Comment