ये कैसे गौ-रक्षक ?


गौ ग्रास की लिमिट एक रुपए साठ पैसे
खबर नेशन / Khabar Nation

संजय जैन

मध्यप्रदेश सरकार ने हाल ही में गाय का पेट भरने के लिए अधिकतम एक रुपये साठ पैसे के बजट का प्रावधान किया है । मध्यप्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकार के पशुपालन विभाग में गौशालाओं के लिए  11 करोड़ रुपये का प्रावधान कर रही है । गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में सरकारी अनुदान से चलने वाली गौशालाओं की संख्या 1300 है । इन गौशालाओं में लगभग 1,80,000 गौवंश है । अगर इस नाते देखा जाए तो प्रत्येक गाय के लिए चारा की कीमत 1.60 पैसे पड़ेगी । 
गौरतलब है कि मध्यप्रदेश की पिछली सरकार जो कांग्रेस के मुख्यमंत्री कमलनाथ संचालित कर रहे थे ने गौशालाओं का बजट 132 करोड़ रखा था। पूर्ववर्ती सरकार के मुकाबले भाजपा सरकार ने मात्र साढ़े आठ प्रतिशत बजट ही प्रावधानित है । गौ संरक्षण को लेकर राजनीति करने वाले संगठन भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा बजट में 102 प्रतिशत की कटौती आश्चर्य के तौर देखी जा रही है ।यह निर्णय एक ऐसी सरकार के समय लिया जा रहा है जिसके मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के स्वयं के परिवार में गाय की डेयरी है. और जिसका दूध मध्यप्रदेश के बड़े बड़े अफसर पीते हैं. जो मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में सुधामृत के नाम से बेचा जाता है.

Share:


Related Articles


Leave a Comment