मेडिकल हॉस्पिटल के कोविड वार्ड की खिड़की से मरीज ने कूदने का प्रयास किया
हरीश दुबे / खबर नेशन / khabar Nation
जबलपुर के नेताजी सुभाष चन्द्र बोस मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रविवार की सुबह उस वक्त हड़कम्प की स्थिति निर्मित हो गयी, जब कोविण-19 वार्ड की खिड़की पर एक मरीज आकर बैठ गया और कूदने का प्रयास करने लगा। मेडिकल परिसर में उपस्थित स्टाफ और अन्य लोगों ने मरीज को ऐसा करते देखा तो तत्काल गढ़ा थाना पुलिस को खबर कर दी। खबर लगते ही गढ़ा थाना प्रभारी राकेश तिवारी स्टॉफ के साथ मौके पर पहुंचे और मरीज को समझाईश दी। पुलिस और चिकित्सकों की समझाईश के बाद उसने खिड़की से कूदने का अपना इरादा बदल दिया। इस दौरान मेडिकल परिसर में काफी देर तक हड़कम्प की स्थिति बनी रही।
थाना प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि मरीज सुबह खिड़की पर जाकर बैठ गया था, जिसे समझाईश दी गयी तो बाद में वह कोविड़ वार्ड में चला गया।
ऐसी भी चर्चा
वहीं मेडिकल परिसर में उपस्थित लोगों का कहना है कि कोविड-19 वार्ड में मरीजों की ठीक तरह से देखभाल नहीं की जा रही है, जिसकी वजह से वहां फैली अवस्यवस्था की वजह से मरीज परेशान होकर आए दिन वहां से भागने का प्रयास करते रहते हैं। इसके पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।