भोपाल अब मेट्रो शहर, भाजपा सरकार ने एक और संकल्प पूरा किया- विष्णुदत्त शर्मा

प्रदेश अध्यक्ष ने भोपाल मेट्रो के ट्रायल रन पर जताया मुख्यमंत्री का आभार

खबर नेशन/ Khabar Nation

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल भी मेट्रो शहर हो गया है। आज भोपाल मेट्रो का फाइनल ट्रायल रन भी पूरा हो गया। अगले वर्ष मई-जून से भोपाल शहरवासी मेट्रो में सफर करने लगेंगे। मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य से निकालकर देश के अग्रणी राज्यों में खड़ा करने वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने आज अपना एक और संकल्प पूरा किया है। भाजपा सरकार मध्यप्रदेश को विकसित राज्य बनाने के साथ मेट्रो ट्रेन का संकल्प पूरा कर सुगम, सुरक्षित, सुलभ, सुविधापूर्ण सफर उपलब्ध कराने जा रही है। भोपाल मेट्रो ट्रेन मध्यप्रदेश के विकास को नई दिशा देगा। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने सुभाष नगर में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा भोपाल मेट्रो ट्रेन को फाइनल ट्रायल रन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने पर आभार जताते हुए कही।
प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि 6941 करोड़ की लागत वाली भोपाल मेट्रो ट्रेन का फाइनल ट्रायल रन पूरा हो गया है। भाजपा सरकार ने भोपाल और इंदौर में मेट्रो ट्रेन चलाने की घोषणा की थी। इंदौर के बाद अब भोपाल मेट्रो ट्रेन का फाइनल ट्रायल रन हो गया है। भाजपा सरकार ने अपना एक और संकल्प पूरा किया है। ट्रायल रन सुभाष नगर स्टेशन से रानी कमलापति स्टेशन तक लगभग 5 किलोमीटर का हुआ है। भोपाल में पहले चरण में लगभग 30.95 किलोमीटर पर मेट्रो रेल का काम चल रहा है। इसमें 16.77 किलोमीटर ऑरेंज लाइन-एम्स से करोंद चौराहा तथा 14.18 किलोमीटर ब्लू लाइन-भदभदा चौराहा से रत्नागिरी तिराहे को जोड़ेगी।  
श्री शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने मेट्रो भोपाल का काम बड़ी तेजी से पूरा कराया। हमारी सरकार ने असंभव को संभव किया है। मुख्यमंत्री भोपाल मेट्रो ट्रेन को मंडीदीप, सीहोर तक बढ़ाने की घोषणा पहले ही कर चुके हैं। आज उन्होंने विदिशा और रायसेन जैसे पड़ोसी जिलों को इससे जोड़ने की योजना बनाने की बात कही है। मुख्यमंत्री की यह सोच और परिकल्पना दर्शाता है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार मध्यप्रदेश का और प्रदेश की जनता का विकास करने के लिए कृत संकल्पित है।

सबसे बड़ा सर्वे :

मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?

जवाब देगी जनता 

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।

जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?

कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री

जनता फैसला करेगी।

हम सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है । दी गई लिंक पर अपना मत देकर सर्वे प्रक्रिया में भाग ले  । आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSf-khKny25Yx7o5ZlIAGWxfNC_QdWCsmI4FnYPSf2CwiHqFXA/viewform?usp=sf_link

धन्यवाद

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment