भाजपा ने जनता का भरोसा तोड़ा है श्री अजय सिंह

खबरनेशन / Khabarnation

देश की जनता ने जिसे चोकीदार बनाया वह चोर बन गया और प्रदेश का विकास पागल हो गया

भाजपा ने जनता का भरोसा तोड़ा है

नेता प्रतिपक्ष श्री अजय सिंह ने सीधी और धोहनी विधानसभा क्षेत्र में 6 आमसभाएं कीं

भोपाल 15 नवंबर 2018। नेता प्रतिपक्ष श्री अजय सिंह ने कहा कि देश की जनता ने जिसे चौकीदार बनाया वह चोर बन गया और प्रदेश का विकास पागल हो गया। श्री सिंह ने कहा कि आज भाजपा सरकार ने लोगों के विश्वास को तोड़ा है उसने भरोसा खो दिया है। श्री सिंह ने आज सीधी और धोहनी विधानसभा क्षेत्र में सदन चुनाव प्रचार के दौरान आमसभाओं को संबोधित कर रहे थे।

        नेता प्रतिपक्ष श्री अजय सिंह ने कहा कि विकास के बड़े-बड़े सपने शिवराज सिंह चौहान ने इस प्रदेश की जनता को दिखाए। चुनाव के वक्त अब वे लोगों से मध्यप्रदेश को समृद्ध बनाने का आइडिया मांग रहे हैं। जिस सरकार पर 15 साल इस प्रदेश की जनता ने भरोसा जताया हो वह सरकार आज उनसे विकास और समृद्ध होने का आइडिया मांग रही है। पिछले 15 सालों में क्या हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जुमलों से लोगों को गुमराह करना भाजपा की आदत में शुमार है। अच्छे दिन लाने का वादा कर देश की जनता को जीएसटी, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि और नोटबंदी जैसे नादान फैसले लेकर इस देश की जनता के सामने बुरे दिन की लंबी काली रात और दिन दिए।

        श्री सिंह ने कहा कि किसानों की खुशहाली का वादा, महिलाओं को सुरक्षा देने का वादा, खुश-फहमी पैदा करने वाली योजनाएं ये जुमलेबाजी  इस प्रदेश की जनता सुन रही है लेकिन आज हालात किसानों के, महिलाओं के, युवाओं के रोजगार के जो हालात हैं वे प्रदेश की बद्तर स्थिति का खुलासा करते हैं। श्री सिंह ने कहा कि यह चुनाव इस प्रदेश का भविष्य तय करेगा। किसानों की खुशहाली, महिलाओं की सुरक्षा और नौजवानों के रोजगार की स्थिति तय करेगा। उन्होंने लोगों का आव्हान किया कि वे जाति, धर्म से ऊपर उठकर वोट करें और कांग्रेस पार्टी को जिताएं।

Share:


Related Articles


Leave a Comment