भाजपा के बागी प्रत्याशियों को मनाया
खबरनेशन/ Khabarnation
इंदौर 11 नवम्बर,2018/आज प्रातः से ही भाजपा संभागीय संगठन मंत्री जयपालसिंह चावड़ा व नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा ने भाजपा के जिन नेताओं के द्वारा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन भरे गये, जिनमें पहले भाजपा नेता ललित पोरवाल के यहां पर पहुंचकर उनसे विस्तृत चर्चा की गई एवं भाजपा के हित में भाजपा प्रत्याशी आकाश विजयवर्गीय के समर्थन में अपना नामांकन फार्म वापस लेने के लिये कहा गया, जिस पर ललित पोरवाल ने विचार करने की बात कहीं। इसी तरह पार्षद जगदीश धनेरिया व किशोर मीणा के द्वारा भी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन भरा गया है। भरा गया है इन दोनो नेताओं से भी संभागीय संगठन मंत्री व नगर अध्यक्ष की विस्तृत चर्चा हुई। इसके पश्चात दोपहर में विधायक रमेश मेंदोला व नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा के द्वारा पुनः इनसे चर्चा की गई। चर्चा के पश्चात जगदीश धनेरिया व किशोर मीणा ने संभागीय संगठन मंत्री जयपालसिंह चावड़ा नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा व विधायक रमेश मेंदोला की बात पर गंभीरता से विचार करते हुए भारतीय जनता पार्टी के हित में भाजपा प्रत्याशी आकाश विजयवर्गीय के समर्थन में अपना नाम वापस लेने की सहमति दी।