वायुसेना 30 सितम्बर को भोपाल में करेगी फ्लाई पास्ट

वायुसेना मनायेगी 91वां वर्षगांठ समारोह

भोपाल : मंगलवार, सितम्बर 5, 2023

खबर नेशन/ Khabar Nation

भोपाल के भोजताल पर वायुसेना के 91वें वर्षगांठ समारोह के अवसर पर भारतीय वायुसेना द्वारा 30 सितम्बर को मल्टी एयरक्राफ्ट फ्लाई पास्ट का आयोजन किया जायेगा। समारोह राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल के मुख्य आतिथ्य में होगा। समारोह में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह, भी शामिल होंगे। साथ ही वायु सेना प्रमुख श्री वी.एस. चौधरी, चीफ ऑफ द एयर स्टाफ एयर मार्शल श्री विभाष पांडे एवं वायुसेना के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी और नागरिक उपस्थित रहेंगे।

फ्लाई पास्ट में लड़ाकू विमान (सुखोई -30, मिराज-2000, जगुआर, एलसीए तेजस, हॉक), हेलीकॉप्टर (चिनूक, एमआई-17 वी 5, चेतक) और परिवहन विमान (सी130, आईएल-78 और एएन-32) शामिल होंगे। समारोह में सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम, सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम और आकाश गंगा टीम द्वारा हैरतअंगेज प्रदर्शन किये जाएंगे। फ्लाई पास्ट की फुलड्रेस रिहर्सल 28 सितंबर गुरूवार को होगी। फ्लाई पास्ट का अभ्यास 26 और 27 सितम्बर को होगा।

सबसे बड़ा सर्वे :

मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?

जवाब देगी जनता 

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।

जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?

कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री

जनता फैसला करेगी।

हम शीघ्र ही सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है। आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

धन्यवाद

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment