हिंदी साहित्य एकादमी ने किया अमित का सम्मान...

मनोरंजन Aug 04, 2022

खबर नेशन / Khabar Nation

करेली: नरसिहपुर

हिंदी साहित्य एकादमी, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में दो दिवसीय कवि कुंभ कार्यक्रम में नगर के युवा कलमकार अमित जैन संजय को कम समय में राष्ट्रीय साहित्यिक मंचो पर अपना विशेष स्थान बनाए जाने पर सम्मानित किया गया। आयोजन मे देश के प्रमुख व काव्यकुल के जगमगाते सितारे शैलेश लोढ़ा, हरिओम पवार, प्रवीण शुक्ल, डॉ अनामिका जैन अंबर, कविता तिवारी, सौरभ जैन सुमन, दिनेश देहाती, डॉ कमलेश जैन बसंत, गौरव चौहान, पंकज अंगार की उपस्थिति रही तो अपनापन और अनुभवों का बेशकीमती लाभ मिला तो विश्व वंदनीय भारत गौरव गणिनी ज्ञानमती माता जी ससंघ कार्यक्रम स्थल पर पधारी और अपने अमृत वचनों से कलमकारों को धन्य किया। देश के प्रमुख न्यूज चैनल आज तक के ''साहित्य तक'' मे लाईव प्रसारण किया गया।

जैन समाज के पवित्र तीर्थ स्थल जम्बूद्वीप हस्तिनापुर में हिंदी साहित्य एकादमी भारत के द्वारा ऐतिहासिक कवि कुंभ में‍ विभिन्न राज्यों से आए लगभग 200 कवियों ने काव्य पाठ किया। श्री जैन के सम्मानित होने पर शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त किया है।

 

लिखें और कमाएं 
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment