युवा मोर्चा की तिरंगा बाइक रैलियों में गूंजे वंदे मातरम और भारत मां के जयकारे

प्रदेश की 218 विधानसभाओं में निकलीं भाजयुमो की भव्य तिरंगा बाइक रैलियां
मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष केवलारी, बरघाट एवं सिवनी की बाइक रैलियों में हुए शामिल

खबर नेशन/ Khabar Nation

भोपाल। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश की 218 विधानसभाओं में विशाल तिरंगा बाइक रैलियां निकालीं। रैली में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ स्थानीय नेतागण, जनप्रतिनिधि एवं आमजन भी शामिल हुए। हाथों में तिरंगा थामकर और देशभक्ति गीतों के साथ बाइक पर निकले मोर्चा कार्यकर्ताओं ने वंदे मातरम् और भारत मां के जयकारे लगाए। इन रेलियों में 2 लाख 96 हजार से अधिक लोग शामिल हुए।
युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री वैभव पवार सिवनी जिले की केवलारी, बरघाट एवं सिवनी विधानसभा की तिरंगा बाइक रैलियों में शामिल हुए। रैली के उपरांत उन्होंने वीर शहीदों को नमन किया और नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने 77 वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे लिए गौरव का दिन है। यह शहीदों के बलिदान के यशगान का दिन है। यह दिन उस स्वर्णिम भारत के निर्माण के प्रति हमारे कर्तव्यों का स्मरण कराता है, जिसका सपना अमर बलिदानियों ने देखा था। इसलिए आजादी के अमृतकाल में हम देश की एकता और समृद्धि में अपना अधिक से अधिक योगदान देने का संकल्प लें।
श्री पवार ने कहा कि आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत का यशगान विश्व में हो रहा है,  यह हमारे लिए गौरव की बात है। जब नेतृत्व सशक्त होता है तो देश परम वैभव की ओर जाता है और आज भारत इस दिशा में आगे बढ़ रहा है।

लिखें और कमाएं       

मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment