देश के अन्नदाता के परिश्रम की पराकाष्ठा को सम्मानित करती हुई यह 14 वीं किश्त - विष्णुदत्त शर्मा

प्रदेश अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री जी का जताया आभार

खबर नेशन/ Khabar Nation

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजूराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने गुरूवार को राजस्थान के सीकर में आयोजित किसान सम्मेलन में देश भर के किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 14 वीं किश्त जारी करके लगभग 18 हजार करोड़ की राशि हस्तांतरित कर अन्नदाता की समृद्धि का मार्ग प्रशस्त किया है। मध्यप्रदेश के 76 लाख से अधिक किसानों के खातों में 1 हजार 680 करोड़ रूपए से अधिक की राशि अंतरित की गई। इसके साथ ही प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने 1 लाख 25 हजार किसान समृद्धि केन्द्र राष्ट्र को समर्पित किए। ये केन्द्र उर्वरक, बीज, उपकरण, मिट्टी परीक्षण जैसी सुविधा उपलब्ध कराने के साथ-साथ किसानों को जागरूक करने और उन्हें शासकीय योजनाओं की जानकारी देने का कार्य भी करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने किसानों को लेकर ऐसे अभिनव और रचनात्मक प्रयासों के लिए प्रधानमंत्री जी का आभार व्यक्त किया है।
प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी किसानों की समृद्धि के लिए सतत योजनाबद्ध प्रयास कर रहे हैं। आज उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की लगभग 18 हजार करोड़ राशि सीधे देश के किसानों के बैंक खातों में हस्तांतरित कर अन्नदाता की समृद्धि का नव-मार्ग प्रशस्त किया है। देश के किसानों को  ऐसा उपहार दिया है, जिससे किसान को खाद, बीज और कृषि यंत्रों के लिए कहीं और जाने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी।

प्रदेश सरकार किसानों की बेहतरी के लिए समर्पित

प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश में कृषि को लाभ का धंधा बनाने के लिए अनेकों योजनाओं के माध्यम से इस दिशा में कार्य कर रही है। भाजपा सरकार किसानों की बेहतरी के लिए सदैव समर्पित और संकल्पित है। प्रदेश सरकार ने प्रदेश के किसानों के संकट के समय किसानों की सहायता की है। खेती के लिए बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करायी है। कृषि की उत्पादन लागत को कम करना और खेती का उत्पादन बढाने में जोर दिया है। किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य दिलाकर उन्हें सशक्त बनाने का काम किया है। देश में फसल क्षति की राहत राशि बांटने में मध्यप्रदेश अग्रणी राज्य है। प्रदेश में फसलों के 50 प्रतिशत से अधिक नुकसान को शत प्रतिशत मानकर राहत राशि दी जाती है। प्रदेश सरकार ने खेती के विविधिकरण, कृषि निर्यात और प्राकृतिक खेती को बढावा देने का काम किया है।
श्री शर्मा ने कहा कि 2018 में कमलनाथ ने किसानों का कर्जमाफ करने का झूठा वादा किया था। सरकार में आने के बाद कांग्रेस अपना वादा भूल गयी, वहीं प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद कांग्रेस के झूठे वादों को हमने पूरा किया है। कांग्रेस ने हमेशा किसानों को छला है, वहीं भाजपा सरकार के राज में मध्यप्रदेश प्रगति पथ पर अग्रसर हुआ है। प्रदेश में 2002-03 में कृषि विकास दर 3 प्रतिशत हुआ करती थी, जो आज भाजपा के राज में बढकर 2020-21 में 18.89 प्रतिशत हो गयी है। यह भाजपा के सुशासन और किसानों और कृषि के बेहतरी के लिए किए गए कार्यो का ही नतीजा है। प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय बढी है। कांग्रेस के शासनकाल में बीमारू राज्य कहलाने वाला मध्यप्रदेश 2020-21 में प्रदेश के 1.35 करोड जनता गरीबी से बाहर आ चुकी है। भाजपा सरकार किसानों के उत्थान के लिए हर संभव कदम उठा रही है।

लिखें और कमाएं       

मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment