युवक ने पिया एसिड, हादसे में घायल युवक गंभीर
अर्पित उपाध्याय/खबर नेशन / Khabar Nation
विदिशा। मंगलवार की दोपहर दो युवकों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक युवक एसिड पीने के बाद जिला अस्पताल में लाया गया तो वहीं लटेरी क्षेत्र में हादसे में घायल हुए एक युवक को भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल के आकस्मिक वार्ड में मंगलवार की सुबह लटेरी क्षेत्र में रहने वाले प्रवेन्द्र नामक युवक को गंभीर हालत के चलते भर्ती कराया गया। उनके साथ आए परिजन ने बताया कि सोमवार की देर रात सड़क हादसे में घायल हो गए थे। इस पूरे घटनाक्रम के बारे में वे जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। लटेरी में प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया था।
इधर हरीपुरा में रहने वाले ब्रजमोहन धाकड़ अज्ञात कारणों के चलते एसिड पीने की वजह से गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाए गए। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।