प्रदेश अध्यक्ष ने बालाघाट नक्सली मुठभेड़ में पुलिस जवानों के शौर्य और साहस के लिए दी बधाई
खबर नेशन / Khabar Nation
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने बालाघाट के दलम में नक्सलियों से मुठभेड़ में दो इनामी नक्सलियों को मार गिराने पर पुलिस के जवानों को बधाई दी।
प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि हमारे वीर जवानों का शौर्य और साहस अतुलनीय है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के नेतृत्व में जांबाज़ पुलिसकर्मियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि शांति के टापू मध्यप्रदेश में किसी भी तरह के अराजग तत्वों को बिल्कुल भी बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार “नक्सलीमुक्त मध्यप्रदेश“ बनाने के लिए संकल्पित है।
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999