रतलाम में एक ही परिवार के चार लोग पोखर में डूबे, चारों की मौत
नौ मामलों में संज्ञान
खबर नेशन / Khabar Nation
मप्र मानव अधिकार आयोग के माननीय अध्यक्ष श्री मनोहर ममतानी ने ’नौ मामलों में संज्ञान’ लेकर संबंधितों से जवाब मांगा है।
दिव्यांग से कुकृत्य का मामला, लापरवाही बरतने वालों पर नहीं हुई कोई कार्यवाही
भोपाल शहर के शाहजहांनाबाद स्थित शासकीय छात्रावास में एक दिव्यांग छात्र के साथ कुकृत्य के बाद आरोपित सफाईकर्मी को तो गिरफ्तार कर लिया गया है। लेकिन विद्यार्थियों की सुरक्षा में हुई चूक के लिये छात्रावास प्रबंधन पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है। छात्रावास वार्डन दो से तीन बार सस्पेंड भी हो चुका है। छात्रों ने कहा कि प्रबंधन उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करता है। मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने मामले में कलेक्टर, भोपाल से प्रकरण की जांच कराकर कार्यवाही के संबंध में तीन सप्ताह में जवाब मांगा है।
नपा ठेकेदार के खोदे गड्ढे में गिरने से बच्ची की नाक टूटी
रायसेन जिले की नगर पालिका मंडीदीप द्वारा शांतिनगर, वार्ड नं. 10 में पाईप लाईन डालने का कार्य कराया जा रहा है। यहां लाल बिल्डिंग के पास बने खुले पड़े गड्ढे में गिरने से निजी स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ रही एक बच्ची मुंह के बल नाले में गिर गई। इससे उसकी नाक में भारी चोट आई और उसकी नाक दो टुकड़े हो गई। ठेकेदार द्वारा खोदे जा रहे किसी भी गड्ढे के पास सुरक्षा या सूचक उपकरण का कोई इंतजाम नहीं किया गया है। मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने मामले में एसपी, रायसेन तथा सीएमओ, नपा मंडीदीप से प्रकरण की जांच कराकर कार्यवाही के संबंध में तीन सप्ताह में प्रतिवेदन मांगा है।
रतलाम में एक ही परिवार के चार लोग पोखर में डूबे, चारों की मौत
रतलाम जिले के डेलनपुर गांव में होली खेलने के दौरान एक ही परिवार के चार लोग पोखर (तालाब) में डूब गये। हादसे में चारों की मौत हो गई। डेलनपुर गांव निवासी सुखराम देवदा की नवविवाहित बेटी रूपा, दामाद विनोद कटारा, बेटे लखन और किशोर की मौत हो गई। हादसा होली खेलने के दौरान हुआ। वहां रंग लगाने की भागदौड़ में धक्का लगने से रूपा-विनोद के साथ लखन और किशोर भी पोखर (तालाब) में गिर गये। मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने मामले में कलेक्टर, रतलाम से चारों मृतकों के वैध वारिसों को मुआवजा राशि दिये जाने के संबंध में की गई कार्यवाही के बारे मंे एक माह में प्रतिवेदन मांगा है।
अनूपपुर में दो युवक तालाब में डूबे, दोनों की मौत
अनूपपुर जिले के बिजुरी कपिलधारा क्षेत्र में दो युवक खदान में बने पोखर (तालाब) तालाब में नहाने गये थे। नहाते वक्त वे दोनों करीब तीस फीट नीचे चले गये और फिर बाहर न आ सके। दोनों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान सोमदित्य गांगुली एवं आदित्य सिंह के रूप में हुई है। मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने मामले में कलेक्टर, अनूपपुर से प्रकरण की जांच कराकर मृतकों के वैध वारिसों को मुआवजा राशि देने के संबंध में तथा घटना स्थल पर सुरक्षा उपायोें के संबंध में एक माह में प्रतिवेदन मांगा है।
बाघ के हमले से किसान की मौत
खंडवा जिले के पंधाना क्षेत्र के एक गांव में बाघ के हमले एक किसान की मौत हो गई। किसान खेत में काम कर रहा था, तभी बाघ ने उस पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बाघ के हमले से हुये घाव से किसान को इन्फेक्शन हो गया। अच्छे इलाज के लिये किसान को इंदौर ले जाया जा रहा था, इसी दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने मामले में वन मंडलाधिकारी, खंडवा से प्रकरण की जांच कराकर मृतक के वैध वारिसों को मुआवजा राशि दिये जाने तथा क्षेत्रीय निवासियों की वन्य प्राणियों से सुरक्षा के लिये किये गये उपायोें के संबंध में तीन सप्ताह में प्रतिवेदन मांगा है।
बाघ के हमले से किसान की मौत
खरगौन जिले के आदिवासी बहुल झिरन्या ब्लाॅक के ग्राम अंबाडोचर, गवला व खुश्याला क्षेत्र में बाघ देखा गया। शाम के वक्त इसने गवला के पास खेत में काम कर रहे किसान पर हमला कर दिया। घायल को खंडवा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे इंदौर ले जाया जा रहा था, इसी दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने मामले में वन मंडलाधिकारी, खरगौन से प्रकरण की जांच कराकर मृतक के वैध वारिसों को मुआवजा राशि दिये जाने तथा क्षेत्रीय निवासियों की वन्य प्राणियों से सुरक्षा के लिये किये गये उपायोें के संबंध में तीन सप्ताह में प्रतिवेदन मांगा है।
तेंदूखेड़ा में नाबालिग बच्ची के साथ दुराचार
दमोह जिले के तेंदूखेड़ा थानाक्षेत्र में होली के दिन एक 14 साल की बच्ची के साथ दुराचार की घटना हुई है। आरोपी के पिता ने उसे घर में बंद कर दिया था। तो नाबालिग बच्ची के पिता ने अपनी बेटी को आरोपी के घर की कुंडी खोल देने को कहा। बच्ची कुंडी खोलकर बाहर आने लगी, तो आरोपी उसे पकड़कर शौचालय में ले गया और दुराचार किया। मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने मामले में एसपी दमोह से प्रकरण की जांच कराकर की गई कार्यवाही के संबंध में तीन सप्ताह में प्रतिवेदन मांगा है।
गाज गिरने से किसान की मौत
श्योपुर जिले के विजयपुर थानाक्षेत्र के बेनीपुरा गांव में गाज गिरने से चपेट में आये किसान की मौत हो गई। किसान अपने खेतों की रखवाली और अन्य काम करने पहंुचा था। रात में गाज गिरी और उसकी मौत हो गई। मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने मामले में कलेक्टर, श्योपुर से प्रकरण की जांच कराकर मृतक के वैध वारिसों को इस घटना के संबंध में मुआवजा राशि दिये जाने की संभावना के बारे में तीन सप्ताह में प्रतिवेदन मांगा है।
अनूपपुर में दो युवक तालाब में डूबे, दोनों की मौत
अनूपपुर जिले के बिजुरी कपिलधारा क्षेत्र में दो युवक खदान में बने पोखर (तालाब) तालाब में नहाने गये थे। नहाते वक्त वे दोनों करीब तीस फीट नीचे चले गये और फिर बाहर न आ सके। दोनों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान सोमदित्य गांगुली एवं आदित्य सिंह के रूप में हुई है। मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने मामले में कलेक्टर, अनूपपुर से प्रकरण की जांच कराकर मृतकों के वैध वारिसों को मुआवजा राशि देने के संबंध में तथा घटना स्थल पर सुरक्षा उपायोें के संबंध में एक माह में प्रतिवेदन मांगा है।
मप्र मानव अधिकार आयोग द्वारा अनुशंसा करने पर दुराचार पीड़िता को मिले एक लाख रूपये
मप्र मानव अधिकार आयोग द्वारा अनुशंसा करने पर डाॅक्टर्स की लापरवाही से दुराचार पीड़िता बालिका के पिता को मुआवजा राशि के रूप में एक लाख रूपये दे दिये गये हैं। संचालनालय, स्वास्थ्य सेवायें, भोपाल द्वारा आयोग को इस आशय की सूचना दी गई है। मामला बैतूल जिले का वर्ष 2016 का है। बैतूल जिले के मुलताई में कक्षा चैथी में पढ़ रही एक बालिका के साथ दुराचार हुआ। बालिका को मुलताई के सरकारी अस्पताल ले जाया गया था। लेकिन ड्यूटी डाॅक्टर ने पीड़िता को न तो जिला अस्पताल रेफर किया और न ही स्त्रीरोग विशेषज्ञ को अस्पताल बुलाना जरूरी समझा। इससे बालिका रातभर दर्द से तड़पती रही। एक खबर पर संज्ञान लेकर आयोग ने प्रकरण क्रमांक 3006/बैतूल/2016 में निरंतर सुनवाई उपरांत पीड़िता के पिता को मुआवजा देने की अनुशंसा की थी। अंततः संचालनालय, स्वास्थ्य सेवायें ने आयोग को लिखित में सूचना दी है कि पीड़िता के पिता को एक लाख रूपये क्षतिपूर्ति राशि भुगतान कर दी गई है। चूंकि आयोग की अनुशंसा का पालन हो चुका है, अतः आयोग में भी मामला समाप्त कर दिया गया है।
लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999