पटाखे की आवाज जैसा शोर उत्पन्न करने वाली बुलेट गाड़ी का साइलेंसर निकलवा जप्त
हरदा यातायात पुलिस द्वारा किया गया , वाहनों पर चालानी कार्यवाही की गई एवं अब तक 200 गायों के गले रेडियम की रस्सी बांधी गई एवं 40 ट्रॉलियों पर रेडियम लगाए गए
अंकुश विश्वकर्मा /खबर नेशन/Khabar Nation
हरदा । पुलिस अधीक्षक हरदा मनीष कुमार अग्रवाल व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरदा गजेंद्र सिंह वर्द्धमान के निर्देशानुसार सूबेदार वर्षा गौर एवं एएसआई सोबरन सिंह पटेल व यातायात स्टाफ द्वारा 18 वाहनों पर चालानी कार्यवाही करते हुए 7750 रू. का समन शुल्क वसूला गया जिसमें- बिना हेलमेट वाहन चालकों, तीन सवारी ,बिना सीट बेल्ट, बिना नंबर प्लेट एवं वाहन की बॉडी से ऊंचा माल भरे हुए वाहनों पर चालानी कार्यवाही की गई| व साइलेंसर परिवर्तित कराई गई पटाखे के जैसी ध्वनि उत्पन्न करने वाली एक रॉयल एनफील्ड गाड़ी का साइलेंसर मौके पर बदलवाकर आवाज वाला साइलेंसर जप्त किया गया |साथ ही गायों के गले में रेडियम बांधने एवं ट्रैक्टर ट्रॉली पर रेडियम लगाने की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए आज भी गायों के गले में रेडियम की रस्सी बांधी गई एवं ट्रॉलीयों पर रेडियम पट्टी लगाई गई।