कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल जीव दया गौशाला पहुंचा.....
खबर नेशन / Khabar Nation
जीव दया गौशाला में सैकड़ों की संख्या में मिले गौ कंकाल,
जिन्हें ट्रकों में भरकर ले जाया जा रहा है
भाजपा नेता के संरक्षण में फल फूल रहा है चमड़े का कारोबार : भूपेंद्र गुप्ता
कांग्रेस ने सरकार से की दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग
भोपाल: राजधानी भोपाल में संचालित जीव दया गौशाला में हजारों की संख्या में गौमाताओं के कंकाल मिलने और सैकड़ों गौ माताओं के मृत होने का मामला प्रकाश में आया है। इसी मामले की जांच करने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के
मीडिया उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल जिसमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अवनीश भार्गव, जनपद सदस्य राजेश यादव, भरत मीणा, करण सहगल आदि जीव दया गौशाला की वास्तविक स्थिति को जानने गौशाला स्थल पहुंचे।
भूपेंद्र गुप्ता ने बताया कि जीव दया गौशाला की स्थिति इतनी बदतर है कि वहां किसी व्यक्ति को अंदर जाने में ही नरक के दर्शन हो जाते है।
श्री गुप्ता ने बताया कि कांग्रेस की टीम ने पाया कि वहां पर तीन गायों के मृत शव पड़े हुए थे और सैकड़ों गायों के कंकाल ट्रक से भरकर अन्य जगह ले जाये जा रहे थे। वहां पर गायों को खाने पीने की कोई सुविधा नहीं है, जो पानी वहां गाय पी रही है उसमें बड़ी मात्रा में काई जमी हुई है, गायों को खाने के लिए घास भी नहीं मिल रही है। जीव दया गौशाला का संरक्षण भाजपा के एक नेता द्वारा किया जा रहा है, ऐसा प्रतीत होता है कि पशुसंहार कर चमड़े का यह कारोबार किसी बड़े व्यापार को बढ़ावा देने के लिए किया रहा है। गौशाला के अंदर यदि कोई व्यक्ति प्रवेश करता है तो वहां पर बजरंग दल के लोगों द्वारा बाहर निकाल दिया जाता है। जीव दया गौशाला की स्थिति का सरकार को संज्ञान लेना चाहिए। कांग्रेस की शिकायत पर तत्काल वहां पर पशु चिकित्सक पहुंचे और उन्होंने गायों को इंजेक्शन आदि देकर उनका इलाज प्रारंभ किया। कांग्रेस ने सरकार से मांग की है कि वह जीव दया गौशाला पर शीघ्र ही छापा मारे और दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही करें । यदि सरकार इसमें जरा भी आना कानी करती है, तो कांग्रेस इस मामले को लेकर शीघ्र ही सड़कों पर उतर आंदोलन करेगी।
जिला शहर कांग्रेस कमेटी भोपाल के कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार सिंह और कांग्रेस के भोपाल के संभागीय प्रवक्ता प्रशांत गुरुदेव ने बताया कि उक्त मामले को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
भोपाल की जीव दया गौशाला में हजारों गायों के गायब होने और सैकड़ों गो-कंकाल मिलने के मामले से सरकारी मदद से चल रहे गौ रक्षा का छद्म आवरण तार–तार हो गया है।
प्रदेश कांग्रेस के मीडिया उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने मांग की है कि सरकार तत्काल करोड़ों रुपयों का अनुदान पाने वाली इस गोशाला के प्रबंधकों पर कार्यवाही करे और व्यापक जांच करवाए। सार्वजनिक रूप से खुले में मृत गायों के चमड़े उतारने के समाचार अखबारों में भरे पड़े हैं, इसके बाद कहने के लिए क्या रह जाता है? जीव दया के नाम पर अवैध स्लाटरिंग है? या गो-तस्करी का अड्डा इसकी जांच हो?
श्री गुप्ता ने कहा कि सरकार अपने दो रंगे चेहरे को छुपाने के लिए अगर लीपापोती करती है तो कांग्रेस कार्यकर्ता गौ माता के प्रति इस क्रूरता को उजागर करेंगे और सरकार की चूलें हिला देंगे।
लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999