महिलाओं को कृषि उद्यमी का प्रशिक्षण दिया गया

कैरियर Sep 26, 2023

कटनी : मंगलवार, सितम्बर 26, 2023

खबर नेशन/ Khabar Nation

कटनी (25 सितम्बर)-  प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप महिलाओं को आत्मनिर्भर स्वावलंबी एवं स्वरोजगार स्थापित करने के लिए मध्य प्रदेश शासन ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा विकासखंड विजयराघवगढ़ के ग्राम पंचायत चरी में कृषि उद्यमी का 13 दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में सेंट्रल बैंक आफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के प्रबंधक पवन कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण समन्वयक सुनील रजक एवं अनुपम पांडे के सहयोग से प्रशिक्षक रामसुख दुबे द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण के क्रम में पशुपालन के अंतर्गत गाय, भैंस, बकरी पालन तथा मछली पालन, औषधीय पौधे विभिन्न फसलों में लगने वाले कीट एवं रोग तथा उनका नियंत्रण की जानकारी प्रदान की गई। धान की श्रीविधि तथा अरहर की धरवाड़ विधि से कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करने फलों एवं सब्जियों का निर्जलीकरण गेहूं एवं चना के उत्पादन की तकनीकी जानकारी भी प्रशिक्षण के दौरान दी गई। प्रशिक्षण में कृषि सखी सकुन पटेल मीरा पटेल राजकुमारी कोरी दीपू कोल सोमवती कोल पिंकी यादव संध्यामति एवं स्वासहायता की महिलाएं उपस्थित रही।

सबसे बड़ा सर्वे :

मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?

जवाब देगी जनता 

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।

जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?

कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री

जनता फैसला करेगी।

हम सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है । दी गई लिंक पर अपना मत देकर सर्वे प्रक्रिया में भाग ले  । आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSf-khKny25Yx7o5ZlIAGWxfNC_QdWCsmI4FnYPSf2CwiHqFXA/viewform?usp=sf_link

धन्यवाद

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment