प्रधानमंत्री जी का विशिष्ट सामाजिक बहनों ने किया स्वागत

कैरियर Sep 26, 2023

खबर नेशन/ Khabar Nation

भोपाल। पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्मजयंती पर सोमवार को भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित कार्यकर्ता महाकुंभ में पधारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारीत किए जाने पर राजा भोज विमानतल पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली बहनों ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।
स्वागत करने वाली बहनों में आदिम जाति चित्रकार पदमश्री भूरी बाई, अंतर्राष्ट्रीय कथक नृत्यांगना श्रीमती अनुराधा सिंह, सेवा भारती वृद्धा आश्रम श्रीमती माधुरी मिश्रा, प्रजापिता ब्रम्हकुमारी श्रीमती अवधेश दीदी, सेवानिवृत्त आईपीएस एवं स्टूडेंट कोच श्रीमती अरूणा मोहन राव, सेवानिवृत्त आईएएस श्रीमती जयश्री कियावत, प्रसिद्ध स्त्री चिकित्सक डॉ. श्रद्धा भारती अग्रवाल, अंडर-19 भारतीय टीम की उप कप्तान सुश्री सौम्या तिवारी, रेडियो जॉकी एवं उद्घोषक आर.जे. अनादि, ईनफ्लूएंसर एवं ड्रेस डिजाईनर श्रीमती रौली वर्मा, साइकिलिस्ट सुश्री मुस्कान रघुवंशी, पर्वतारोहण सुश्री आशा मालवीय, गायिका (दिव्यांग) सुश्री फाल्गुनी पुरोहित, सामाजिक कार्यकर्ता-स्वच्छता अभियान श्रीमती संगीता पलोड, साहित्य एकादमी पुरस्कृत साधना बलवटे, शास्त्रीय संगीत श्रीमती मधुमिता नकवी, आचार्य शंकर पर डाक्टरेट करने वाली डॉ. नुसरत मेहदी, प्रसिद्ध समाजसेवी श्रीमती मीता वाधवा शामिल थीं।

सबसे बड़ा सर्वे :

मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?

जवाब देगी जनता 

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।

जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?

कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री

जनता फैसला करेगी।

हम सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है । दी गई लिंक पर अपना मत देकर सर्वे प्रक्रिया में भाग ले  । आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSf-khKny25Yx7o5ZlIAGWxfNC_QdWCsmI4FnYPSf2CwiHqFXA/viewform?usp=sf_link

धन्यवाद

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment