शहरों में भी आवास बनाने की नई योजना लागू होगी : मुख्यमंत्री श्री चौहान

कैरियर Sep 21, 2023

नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिलाओं के जीवन में आएगा बड़ा बदलाव

भोपाल :   सितम्बर , 2023

खबर नेशन/ Khabar Nation

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज इंदौर में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अब शहरों में भी आवास बनाने की नई योजना लागू की जाएगी। इस योजना में नागरिक अपने प्लाट पर राज्य शासन की सहायता से मकान बना सकेंगे।

मुख्यमंत्री ने आज लोकसभा में नारी शक्ति अधिनियम पारित होने को ऐतिहासिक क्षण बताया। उन्होंने कहा कि इससे महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव आएगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि बहनों और अन्य नागरिकों के जीवन में बदलाव लाने के लिए अनेक योजनाएं सफलतापूर्वक चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि लाडली बहना योजना मात्र पैसा देने की योजना नहीं है, यह महिलाओं के मान-सम्मान की योजना है। उन्होंने कहा कि मैं प्रदेश के सब नागरिकों के परिवार का सदस्य हूं।

इस जनसभा में जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, पूर्व मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, विधायक श्री रमेश मेंदोला, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री जयपाल सिंह चावड़ा सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हम अब किसी भी महिला की आंखों में आंसू नहीं रहने देंगे। हम सरकार नहीं चलाते हैं बल्कि परिवार की तरह हैं, मैं सब नागरिकों के परिवार का सदस्य हूं। भाई हूं, मामा हूं। उन्होंने कहा कि लाडली बहना योजना ने बहनों की जिंदगी बदल दी है। हमने पैसा नहीं मान-सम्मान दिया है। मेरा वचन है कि लाडली बहना योजना की राशि बढ़ाकर शनै:-शनै: तीन हजार रूपये कर दी जाएगी। पहले यह राशि प्रतिमाह एक हजार रूपये मिलती थी, अब 1250 रूपये मिलेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि बहनों की आमदनी 10 हजार रूपये प्रति माह करना मेरा सपना एवं संकल्प है। उन्होंने राज्य शासन द्वारा बालिकाओं के लिए चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हमारी सरकार प्रतिभावान बालिकाओं को लैपटॉप और स्कूटी दे रही है। साथ ही उनके कॉलेज की फीस भी भर रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा भी जनकल्याण की अनेक योजनाएं चलाई जा रही है। इसके भी सार्थक और बेहतर परिणाम मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में हवाई जहाज से भी तीर्थ यात्रा कराई जा रही है। प्रदेश की अवैध कॉलोनी को वैध किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान आज एक दिवसीय भ्रमण पर इंदौर पहुँचे। उन्होंने भंवरकुंआ क्षेत्र में स्थित पिपलियाराव गुरुद्वारा पहुँच कर मत्था टेका, महू नाका पर पूर्व मंत्री श्री लक्ष्मण सिंह गौड़ और राजवाड़ा पर मां देवी अहिल्या माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मुख्यमंत्री ने बियाबानी मंदिर पर पूजन अर्चन भी किया।

सबसे बड़ा सर्वे :

मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?

जवाब देगी जनता 

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।

जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?

कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री

जनता फैसला करेगी।

हम सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है । दी गई लिंक पर अपना मत देकर सर्वे प्रक्रिया में भाग ले  । आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSf-khKny25Yx7o5ZlIAGWxfNC_QdWCsmI4FnYPSf2CwiHqFXA/viewform?usp=sf_link

धन्यवाद

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment