हमारी सनातन संस्कृति दुनिया को दिखाएगी राह: मुख्यमंत्री श्री चौहान

मुख्यमंत्री निवास में देर रात तक गूंजे श्रीकृष्ण भक्ति और आराधना के स्वर

भोपाल : , सितम्बर, 2023

खबर नेशन/ Khabar Nation

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि भगवान श्रीकृष्ण ने कहा था कि धर्म की रक्षा और दुष्टों के संहार के लिए मैं बार-बार जन्म लेता रहूँगा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आगे बढ़ रहा है। हमारी सनातन संस्कृति हजारों साल पुरानी है। सनातन संस्कृति दुनिया को राह दिखाएगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास पर आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह चौहान ने समारोह में पधारे श्रीकृष्ण भक्तों का आत्मीय स्वागत किया और श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की बधाई दी। कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव, सांसद श्री वी.डी. शर्मा, श्री हितानंद शर्मा, महापौर श्रीमती मालती राय तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मंच पर भगवान श्रीकृष्ण की विधि विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुआ।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी वसुधेव कुटुम्बकम के मूल मंत्र पर कार्य कर रहे हैं। मेरी भगवान श्रीकृष्ण से प्रार्थना है कि सब सुखी हों, सबका मंगल हो, सब निरोगी हों। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने कहा था कि कर्म करो, फल की इच्छा मत करो।

मुख्यमंत्री निवास परिसर में वृंदावन के कलाकारों ने बृजवंदना, भक्ति गीत, भजन और नृत्य मधुर संगीत के साथ प्रस्तुत किए। इस अवसर पर गायक और नर्तक कलाकार दल ने भगवान श्रीकृष्ण की स्तुति में अनेक भजन प्रस्तुत किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भी भजन गाये।

उपस्थित भक्त जन देर रात तक भजन सुनते रहे। भगवान श्रीकृष्ण के लिए गाया गया लोकप्रिय भजन बड़ी देर भई नंदलाला नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की, हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की  और अन्य भजन मुख्यमंत्री निवास में गूंजते रहे।

सबसे बड़ा सर्वे :

मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?

जवाब देगी जनता 

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।

जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?

कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री

जनता फैसला करेगी।

हम शीघ्र ही सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है। आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

धन्यवाद

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment