मुख्यमंत्री श्री चौहान ने समाजसेवी और नागरिकों के साथ किया पौध-रोपण
खबर नेशन / Khabar Nation
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज स्मार्ट उद्यान (वाटर विज़न पार्क) में गुलमोहर, टिकोमा और जंगल जलेबी के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ अतुल प्रकाश शर्मा ने परिजन के साथ अपने दो वर्षीय पुत्र आद्विक के जन्म-दिवस पर पौध-रोपण किया। नन्हे बालक आद्विक ने भी पौधा लगाया।
आज सामाजिक संस्था जन-संवेदना के राधेश्याम अग्रवाल ने अपनी जन्म वर्षगांठ पर परिजन के साथ पौध-रोपण किया। पौध-रोपण के दौरान मुख्यमंत्री श्री चौहान को सुश्री इमरीन जैदी ने पुस्तक "वीर नारियां" भी भेंट की।
लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999