मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किया पौध-रोपण
खबर नेशन / Khabar Nation
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में सारिका इंडिका, जंगल जलेबी और टिकोमा के पौधे लगाए। सलोनी ग्रामीण सोसायटी के सदस्यों ने भी पौध-रोपण किया। सोसायटी की सुश्री माधुरी मिश्रा, सुश्री राधिका मिश्रा, सर्वश्री मनीष दुबे और विजय चतुर्वेदी ने भी टिकोमा का पौधा लगाया। सोसायटी द्वारा “अपना घर” ओल्ड एज होम संचालित किया जा रहा है। भोपाल के आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों और युवाओं के लिए कार्य किया जा रहा है। श्रीमती नूपुर गौर ने अपने जन्म-दिवस पर सारिका इंडिका और जंगल जलेबी के पौधे लगाए। शुभांकर गौर तथा श्रीमती सुरेखा गौर साथ थी।
लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999