मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किया पौध-रोपण
खबर नेशन / Khabar Nation
सामाजिक संस्था और पत्रकारों ने भी रोपे पौधे
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में अशोक, हरसिंगार और कचनार के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ न्यूज़ चैनल न्यूज़-18 एम.पी. के पत्रकार जितेंद्र शर्मा ने अपने जन्म-दिवस पर अशोक का पौधा लगाया। सर्वश्री अतुल शर्मा, शैलेंद्र भदौरिया और वासुदेव चौरे साथ थे।
मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ सर्व लाइफ ऑर्गेनाइजेशन के राजेश भाटिया ने हरसिंगार का पौधा रोपा। ऑर्गेनाइजेशन के सदस्य संजीव मिश्रा ने कचनार का पौधा लगाया। सर्वश्री अतुल समाधिया, नरसिंह सेंगर, सोमेश दवे, धनेश चतुर्वेदी और सुश्री रितु समाधिया भी पौध-रोपण में शामिल हुए।
लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999