मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ अंतर्राष्ट्रीय ब्रिज प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों ने पौध-रोपण किया

खबर नेशन / Khabar Nation 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में सप्तपर्णी, चंपा और टिकोमा के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ 7वीं विश्व युवा अंतर्राष्ट्रीय ब्रिज प्रतियोगिता की विजेता सुश्री कल्पना गुर्जर और सुश्री विद्या पटेल ने पौध-रोपण किया। ये दोनों खिलाड़ी खरगोन जिले के रायबीड़पुरा की हैं। किसान परिवार की इन खिलाड़ियों ने अगस्त 2022 में इटली में अंडर 26 महिला वर्ग प्रतियोगिता में व्यक्तिगत और युगल वर्ग में भारत को पदक दिलाया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ पत्रकार आकाश सेन ने भी पौध-रोपण किया। सर्वश्री ओम प्रकाश सेन, निवेश चौकसे और श्रीमती चित्रा निवेश चौकसे भी पौध-रोपण में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ सुश्री रितु सिंह ने अपने जन्म-दिवस पर पौध-रोपण किया। अरुण सिंह भदोरिया और मोहित करोलिया भी मौजूद रहे।

 

लिखें और कमाएं        
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment