मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में करंज, कदंब और सप्तपर्णी के पौधे लगाए

खबर नेशन / Khabar Nation 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में करंज, कदंब और सप्तपर्णी के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ राजगढ़ जिले के ग्राम चाटूखेड़ा दांगी के माँ अंबिका स्व-सहायता समूह ग्राम संगठन की अध्यक्ष श्रीमती पवित्रा अग्रवाल ने अपने जन्म-दिवस पर करंज का पौधा लगाया। समूह की सदस्य श्रीमती पूजा सोंधिया, राजेश्वरी शर्मा, कोमल तोमर, कांता नागर, रूचि शर्मा और मंजू नागर ने भी पौध-रोपण किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान को समूह की सदस्यों ने अपने उत्पाद हल्दी और अदरक भेंट किए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी संदेश यात्रा के राष्ट्रीय संयोजक विशेष सोनी ने भी अपने जन्म-दिवस पर कदंब का पौधा लगाया। सर्वश्री जय मिश्रा, रत्नेश सिंह तथा लक्ष्मण सिंह साथ थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ सामाजिक कार्यकर्ता सर्वश्री अमित चौहान, जितेन्द्र चौहान, शिवांशु चौहान, विनोद तिवारी, कोमल सिंह और ऋषि मीना ने सप्तपर्णी का पौधा लगाया। सोशल मीडिया के ऋषि रमन उपाध्याय अपनी दो वर्षीय बेटी सिया के जन्म-दिवस पर पौध-रोपण में शामिल हुए। श्रीमती अनुजा उपाध्याय भी साथ थी।

 

लिखें और कमाएं        
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment