चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर प्रदेश कार्यालय में मनाया उत्सव

खबर नेशन/ Khabar Nation

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर उत्सव मनाया गया। इस गौरवमयी पल के साक्षी बनें चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक एवं केन्द्रीय मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर, सह प्रभारी व केन्द्रीय मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने कार्यकर्ताओं के साथ आतिशबाजी कर प्रसन्नता व्यक्त की। पार्टी नेताओं ने एक दूसरे को मुंह मीठा कराकर बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने भारत माता के जयघोष के साथ चन्द्रयान 3 की सफल लैंडिंग पर खुशियां मनायी।
प्रदेश कार्यालय से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ज्योति टॉकिज पहुंचे और कार्यकर्ताओं के साथ जश्न में शामिल होकर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्द्धन किया और उनका मुंह मीठा कराया। श्री शर्मा ने चंद्रमा के दक्षिणी धु्रव पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर देश के वैज्ञानिकों तथा देश-प्रदेश की जनता को बधाई दी। उन्होंने इसे अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में देश की लंबी छलांग बताते हुए कहा कि चंद्रयान की सफल लैंडिंग से अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत हो गई है। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री श्री भगवानदास सबनानी, महापौर श्रीमती मालती राय, भोपाल मध्य विधानसभा के पार्टी प्रत्याशी श्री ध्रुवनारायण सिंह सहित जिला पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

लिखें और कमाएं       

मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment