मुख्यमंत्री श्री चौहान ने लगाए पीपल, जामुन और खिरनी के पौधे

खबर नेशन / Khabar Nation  

सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी किया पौध-रोपण

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में पीपल, जामुन और खिरनी के पौधे लगाए। भोपाल के पूर्व महापौर आलोक शर्मा पौधरोपण में सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ म्यूजिक डायरेक्टर हर्ष दीप सिंह रतन ने पौध-रोपण किया। सर्वश्री वी.एस. रतन, संभव पाराशर, आदिल और ऋतिक चौकसे ने भी पौधे लगाए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ सामाजिक कार्यकर्ता राकेश सरवैया तथा कुमारी पूनम पटेल ने अपने जन्म-दिवस पर पौध-रोपण किया। सामाजिक कार्यकर्ता सर्वश्री अनिल अग्रवाल, लीलेन्द्र मारण, धनराज गौर, बृजेश तिवारी, सुयश तिवारी, शुभ तिवारी, रामकुमार पटेल, पुरूषोत्तम शर्मा, प्रमोद चौधरी, महेन्द्र दवे और राजेन्द्र गुप्ता भी पौध-रोपण में सम्मिलित हुए।

 

लिखें और कमाएं        
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

 

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment