मोदी जी, आपका यह डर अच्छा है! अहंकार घबरा रहा है!

नए जुमले ला रहा है!: जीतू पटवारी

खबर नेशन/ Khabar Nation

भोपाल,  प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष, पूर्व मंत्री एवं विधायक जीतू पटवारी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भोपाल आगमन पर प्रदेश की जनता को दिये जुमलों पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये कहा कि प्रधानमंत्री जी झीलों की नगरी भोपाल आये, बौछार कर जनता को फिर झूठे जुमले सुनाये और पेट्रोल के दाम तो इतने कम बताये कि पैरों से जमी खिसक जाये।
श्री पटवारी ने कहा कि जनता ने मोदी जी का भाषण सुना, मोदी जी कहते हैं कांग्रेस राज में घोटाले हुए ? मोदी जी तो 09 साल में आपने इन पर क्या कार्रवाई की? कितने दोषी पहचाने गए? कितनों पर कार्रवाई हुई? जेल में कितने गए? और कितना झूठ बोलेंगे, कब तक झूठे भाषण परोसेंगे? मोदी जी ने कांग्रेस में परिवारवाद की राजनीति बताया। हां, यह सच यह है विपक्ष की एकता से मोदी जी को कुर्सी जाने का डर सता रहा है! राजनीतिक शक्तिकरण के नए केंद्र से भाजपा की घबराहट बढ़ गई है!
श्री पटवारी कहा कहा कि मोदी जी कहते हैं महंगाई नियंत्रण में है? यदि तुलना पाकिस्तान से होगी, तो यह दुर्भाग्य ही होगा! शर्मनाक यह है कि विश्वगुरु का सपना दिखाने वाला आज गृहयुद्ध और आर्थिक बदहाली से जूझ रहे पड़ोसियों से भारत की तुलना कर रहा है।
हर महीने 20 जीबी डेटा का इस्तेमाल पर श्री पटवारी बोले मोदी जी डेटा नहीं आटा पर बात कीजिए? 80 करोड़ भारतीयों को निशुल्क राशन बांटने वाले देश का प्रधानमंत्री आज किस मुंह से सस्ते पेट्रोल/ डीजल, डेटा, एलईडी बल्ब और दवाइयों की बात कर रहा है?
कुपोषण से लड़ना होगा-पटवारी ने कहा कि ईश्वर मोदीजी को सद्बुद्धि दें, ताकि वे 20 साल पुरानी भाजपा की मप्र सरकार के कुपोषण कुप्रबंधन को समझ सकें! 18 साल पुराने मुख्यमंत्री की प्रतिभा को पहचान सकें! भाजपा पहले हिंदू-मुसलमान को आपस में लड़वाती थी! अब नया पैंतरा अपना रही है कि मुसलमान को मुसलमान से लड़वाया जाए! कुछ भी करके समाज में असंतोष फैलाया जाए! मोदी जी अर्थव्यवस्था में तेज़ी से बढ़ता हुआ भारत सबसे बडा बेरोज़गार सबसे बडा कर्ज़ादार हो गया। मोदी जी यह यह डर अच्छा है! साफ दिख रहा है आपका अहंकार घबरा रहा है! तभी नए जुमले ला रहा है

लिखें और कमाएं       

मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment