स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. गुलजारीलाल नंदा की जयंती पर कांग्रेसजनों ने दोनों विभूतियों का किया पुण्य स्मरण

भोपाल, जुलाई, 2023

खबर नेशन/ Khabar Nation

अभा कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रदेश प्रभारी जे.पी. अग्रवाल की उपस्थिति में आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद जी की 101 वीं पुण्यतिथि और देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. गुलजारीलाल नंदा की 125 वीं जयंती पर कांग्रेसजनों ने दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उनका पुण्य स्मरण किया। इससे पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा पॉलिटेक्निक चौराहे पर स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी श्री अग्रवाल ने दोंनो विभूतियों के जीवन पर संक्षिप्त प्रकाश डालते हुए कहा कि आजादी के पूर्व और आजादी के बाद जितने भी महान पुरूष हुये है, उन्होंने हमेशा देश की भलाई के लिए सराहनीय कार्य किये। इन महान नेताओं ने तेरा-मेरा छोड़ देश की चिंता की और देश के लिए संघर्ष किया।
 इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारीगण सर्वश्री चंद्रप्रभाष शेखर, राजीव सिंह, प्रकाश जैन, जे.पी. धनोपिया, दीपचंद यादव, गुरमीतसिंह मंगू, हैदरयार खान, राजकुमार सिंह, अनीस खान गुडडू, देवकरण मीणा सहित बड़ी संख्या मंे कांग्रेसजन उपस्थित थे।    
कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता और कार्यक्रम समन्वयक आनंद तारण ने किया।

लिखें और कमाएं       

मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

 

 

   

Share:


Related Articles


Leave a Comment