गांधी नगर पुलिस की कार्यवाही

बंधपत्र का उलंघन कर अपराध घटित करने वाले बदमाश को जेल भेजा

खबरनेशन/Khabarnation  

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, महोदय इन्दौर, शहर, रुचि वर्धन मिश्र, व्दारा इन्दौर शहर मे बड़ रहे अपराधो मे संलिप्त आदतन अपराधियो पर सख्ती के साथ प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे । श्रीमान के व्दारा दिये गये निर्देश के पालन मे पुलिस अधीक्षक पश्चिम सूरज वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झोन-2 पश्चिम मनीष खत्री, नगर पुलिस अधीक्षक गाँधी नगर नितीश उपाध्याय, के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी नीता देअरवाल व्दारा सभी आदतन अपराधियो पर प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही कर एसडीएम न्यायालय से बंध पत्र भरवाकर बाउन्ड ओव्हर किया गया था ।

थाना क्षैत्र का रहने वाला सुचीबद्द बदमाश मनोज पिता हरिराव बैलम निवासी नया बसेरा नैनोद मल्टी इन्दौर को प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही के अंतर्गत धारा 151 जाफौ मे एसडीएम न्यायालय पेश कर 06 माह के लिये बाउन्ड ओव्हर किया गया था, बदमाश मनोज बैलम के व्दारा बाउन्ड ओव्हर की अवधी के दौरान मारपीट का अपराध घटित किया था, बदमाश के अपराध घटित करने के बाद थाना प्रभारी गांधी नगर नीता देअरवाल के व्दारा बदमाश मनोज पिता हरिराव बैलम के विरुद्ध धारा 122 जाफौ के तहत इस्तेगासा एसडीएम न्यायालय पेश किया गया था, जो बाद न्यायालय से बदमाश मनोज पिता हरिराव बैलम का गिरफ्तारी वारन्ट प्राप्त किया जाकर जेल दाखिल किया गया । 

इस उल्लेखनीय कार्य मे थाना प्रभारी नीता देअरवाल व सउनि अब्दुल हमीद खान की अहम भुमिका रही ।

Share:


Related Articles


Leave a Comment