प्रमुख सचिव द्वारा मेडीकल कालेज का जायजा


अर्पित उपाध्याय खबर नेशन Khabar Nation
विदिशा। औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग के प्रमुख सचिव संजय कुमार शुक्ला तथा मध्यप्रदेश इंडस्ट्रीयल डेव्हलपमेंट कार्पोरेशन के ईडी रिशी गर्ग ने गुरूवार को अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा महाविद्यालय की अस्पताल में मरीजों को उपचार हेतु किए जा रहे प्रबंधों का जायजा लिया है। भ्रमण के दौरान साथ मौजूद कलेक्टर डा. पंकज जैन, मेडीकल कॉलेज के डीन डा. सुनील नंदेश्वर, एमडी डा. प्रशांत वडगवालकर भी साथ मौजूद रहें। प्रमुख सचिव शुक्ला ने अस्पताल के विभिन्न वार्डो में किए गए प्रबंधों का बारीकी से अवलोकन करते हुए मेडीकल कॉलेज के डीन को निर्देश दिए है कि मेडीकल कॉलेज की अस्पताल के संचालन में आ रही तकनीकी दिक्कतो को सूचीबद्ध कर अवगत कराएं ताकि शासन स्तर पर शीघ्र अतिशीघ्र निराकरण कराया जा सकें। 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment