मप्र मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्य ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, महेश्वर का निरीक्षण

खबर नेशन / Khabar Nation     

मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के माननीय अध्यक्ष न्यायमूर्ति नरेन्द्र कुमार जैन एवं माननीय सदस्य मनोहर ममतानी ने शुक्रवार (30 सितम्बर) को खरगोन जिले के महेश्वर पहुंचे।

आयोग के माननीय पदाधिकारियों ने महेश्वर में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का सघन निरीक्षण किया। आयोग ने स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज हेतु आये मरीजों से आत्मीय चर्चा की एवं यहां उपलब्ध उपचार सुविधाओं व अन्य जरूरी व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक भी लिया।
आयोग पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य केन्द्र में एक्स-रे कक्ष, पैथालॅाजी लैब, दवा भण्डार गृह, खखार कक्ष, इंजेक्शन रूम, ड्रेसिंग रूम, टी.बी. रूम आदि का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। इसके अलावा लेबर वार्ड का बाहरी निरीक्षण भी किया। पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में ही कुपोषित बच्चों के नियमित उपचार हेतु स्थापित देवी अहिल्या पोषण पुनर्वास केन्द्र का भी निरीक्षण किया। यहां अपने बच्चों के साथ रह रहीं माताओं से चर्चा की और यहां की व्यवस्थाओं के बारे में जाना। आयोग पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थ स्टाफ से भी केन्द्र में आने वाले मरीजों के लिये उपलब्ध स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरण आदि प्रक्रिया की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान आपद्वय ने उपचार हेतु भर्ती मरीजों से भी चर्चा की। स्वास्थ्य केन्द्र की सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, महेश्वर के विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) डा. एसपी ओहरिया ने आयोग पदाधिकारियों को केन्द्र की समस्त व्यवस्थाओं के बारे में जानकारियां दीं। निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय एसडीएम, नायब तहसीलदार, स्वास्थ्य केन्द्र के अन्य चिकित्सक व पैरामेडिकल स्टाफ उपस्थित रहे। 

 

लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

 

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment