पूर्व सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज प्रदेश कांगे्रस मुख्यालय में पदाधिकारियों एवं कांगे्रस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की

 

 

 खबर नेशन / Khabar Nation

भोपाल, /पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी आज पूर्वान्ह प्रदेश कांगे्रस कार्यालय पहुंचे। वहां पर उन्होंने लगभग 2 घंटे रूककर एक-एक कार्यकर्ता से मुलाकात की। श्री सिंधिया अपने निर्धारित 4 चार दिवसीय प्रदेश प्रवास के दौरान प्रदेश कांगे्रस मुख्यालय पहुंचे थे। उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी श्री चंद्रप्रभाष शेखर, उपाध्यक्ष प्रकाश जैन, महामंत्री प्रशासन प्रभारी राजीव सिंह, मीडिया विभाग की अध्यक्ष श्रीमती शोभा ओझा, मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा एवं प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने सूत की माला पहनाकर श्री सिंधिया का स्वागत किया।

इस अवसर प्रदेश कांगे्रस के कार्यकारी अध्यक्ष रामनिवास रावत, सैयद साजिद अली, जे.पी. धनोपिया, रवि सक्सेना, शाहवर आलम, कृष्णा घाड़गे सहित कांगे्रस के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में आये कार्यकर्ताओं ने श्री सिंधिया से मुलाकात की।

Share:


Related Articles


Leave a Comment