शिवराज जी खुद तो झूठ बोलते हैं, दूसरों से भी झूठ बुलवाने में माहिर हो गये हैं: कमलनाथ

समाज सेवा का सबसे बड़ा अंग गौसेवा है: कमलनाथ  

खबर नेशन/ Khabar Nation

भोपाल, आप गौसेवक संघ के सदस्य नहीं, आप समाज सेवक भी है। हमारे देश का सबसे बड़ा समाज सेवा का अंग गौसेवा है, जो गौसेवा करता है वह हमारे सामाजिक मूल्य से जुडा है। हमें याद रखना है कि आपका कर्तव्य क्या है, जो कर्तव्य है उस काम को आप सेवक के रूप में लीजिए। 15 महीने की हमने अपनी सरकार में अपनी नीति और नीयत का परिचय दिया। गौशालाएं बनी, आप इसके गवाह है। मप्र के इतिहास में गौशालाएं किसी भी सरकार में नहीं बनी। अब 15 महीने की नहीं पूरे पांच साल की सरकार बनेगी। प्रदेश की तस्वीर आप सबसे सामने है। कौन सा वर्ग परेशान नहीं है। गौसेवकों ने मांग रखी है, कांग्रेस सरकार बनने पर उसे पूरा किया जायेगा। शिवराज जी आपके पास एक ही काम बचा है, कमलनाथ की आलोचना करो, लेकिन आज तक मेरे राजनीतिक जीवन में किसी ने एक उंगली नहीं उठायी। आप 18 साल से मुख्यमंत्री है केस चलाते, मुद्दा उठाते, इंक्वारी करते? शिवराज जी खुद तो झूठ बोलते हैं, दूसरों से भी झूठ बुलवाने में माहिर बन गये हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के प्रांगण में आयोजित गौसेवक मैत्री संघ के बैनर तले आयोजित महासम्मेलन को संबोधित करते हुये यह बातें कहीं।
श्री कमलनाथ ने कहा कि भाजपा के पास आपको डराने, धमकाने और भ्रमित करने के लिए केवल पुलिस, पैसा और प्रशासन ही बचा है। चार महीने बचे हैं चार महीने बाद ये पुलिस, पैसा और प्रशासन आपका होगा। आज प्रश्न केवल आपका नहीं, सबसे ज्यादा बेरोजागारी मप्र में हैं, एक करोड़ बेरोजगार मप्र में है। सबसे ज्यादा चिंता मुझे नौजवानों की है जो इस प्रदेश के भविष्य का निर्माण करेंगे। यदि इनका भविष्य ही अंधकार में रहेगा तो प्रदेश का निर्माण कैसे होगा। हम पांच प्रदेशों से घिरे हैं, मप्र में कोई अपना उद्योग नहीं लगाना चाहता क्योंकि उन्हें मप्र की भाजपा सरकार पर विश्वास ही नहीं और इसी कारण यहां कोई उद्योग नहीं लगाना चाहता।
श्री कमलनाथ ने कहा कि शिवराज सरकार ने भ्रष्टाचार की एक व्यवस्था बना रखी है। आम जनता त्रस्त है। ऊपर से नीचे तक शिवराज की सहमति के साथ ये भ्रष्टाचार हो रहा है, यदि शिवराज जी नहीं चाहे तो क्या प्रदेश में भ्रष्टाचार हो सकता है। उन्होंने कहा कि यह आपके सामने चुनौती है आने वाली पीढ़ी को कैसा प्रदेश सौंपना चाहते हैं। आप गौसेवक ही नहीं समाज के सेवक है। पॉलिटेकनिक आईटीआई, अस्थायी कर्मचारी, अतिथि शिक्षक हो सभी वर्ग परेशान है। मप्र की सरकार ने 3.30 लाख करोड़ का कर्जा लिया, मैं शिवराज जी से पूछना चाहता हूं क्या इन गौसेवकों, अस्थायी कर्मचारी, अतिथि शिक्षक को नहीं दे सकते थे। इन्हांेने इस राशि में सभी विभागों बड़े बड़े ठेके दिये 25 प्रतिशत एडवांस लिया, भ्रष्टाचार किया। शिवराज जी की झूठ की मशीन डबल स्पीड से चल रही है।
 श्री कमलनाथ ने कहा कि मोदी जी आज मप्र आ रहे हैं, मैं चाहता हूं मोदी जी शिवराज जी से पूछे प्रदेश में सबसे ज्यादा आदिवासियों पर अत्याचार क्यों हो रहा है, भ्रष्टाचार क्यों हो रहा है। शिवराज जी खुद तो झूठ बोलते हैं, दूसरों से भी झूठ बुलवाने में माहिर बन गये हैं।
पूर्व मंत्री लाखनसिंह ने कहा कि 15 साल से भाजपा की सरकार है, जो गाय और राम के नाम पर राजनीति करती है भाजपा सरकार में उसे 3.32 रूपये दिये जाते थे, कमलनाथ सरकार ने बढ़ाकर उसे 20 रू. करने का काम किया। कमलनाथ सरकार ने पहले चरण में 3000 गौशालाएं बनायी, भाजपा उसको संधारित नहीं कर पा रही है। गौसेवकों के वेतनमान की बड़ी विसंगती है। गांव गांव में जाकर गौसेवा करने वाले गौसेवक बड़ी पीड़ा झेल रहे हैं। आने वाले पांच महीने कमलनाथ जी की सरकार बनाने के लिए काम करें। गौसेवकों को ट्रेजरी देने की बात किसी सरकार ने नहीं की,  कमलनाथ जी द्वारा गौसेवकों को ट्रेजरी देने की बात की जा रही थी, लेकिन बीच में जयचंदों के कारण सरकार गिर गई। कमलनाथ जी आपकी चार सूत्रीय मांगों को मानेंगे मैं विश्वास दिलाता हूं।
विधायक कुणाल चौधरी ने भाजपा सरकार किसान विरोधी, गौमाता विरोधी सरकार है। गाय के नाम पर केवल राजनीति तो करती है, लेकिन उनके आहार के लिए सरकार के पास राशि उपलब्ध नहीं है। हाल ही में भाजपा के एक नेता की गौशाला में हजारों गायों के शव और नरकंकाल मिले जिस पर सरकार और प्रशासन दोनों ने अपनी चुप्पी बना रखी है। गौसेवकांे की कमी के चलते गांव में गायों को उचित उपचार नहीं मिल पा रहा है, जिससे हजारों गायें मर रही है लेकिन शिवराज सरकार उस पर सुध लेने को तैयार नहीं। कमलनाथ सरकार ने गायों की रक्षा के लिए उनके पोषण आहार की राशि बढ़ायी और गौशालाएं बनाई। कांग्रेस सरकार आने पर गौसेवकों की समस्याओं को वचन पत्र में शामिल कर उन्हें पूरा किया जायेगा।
गौसेवक संघ के अध्यक्ष राजेश धोलपुरे ने कहा कि भाजपा सरकार गौसेवकों के साथ लगातार अन्याय करती आ रही है। वर्षों से उनके वेतनमान में विसंगतियां बना रखी है। गांव-गांव जाकर गौमाता का उपचार करने वाले गौसेवक भाजपा सरकार से पीड़ित और परेशान है। इनके साथ न्याय होना चाहिए।
इस अवसर पर मप्र कांग्रेस के उपाध्यक्ष जे.पी. धनोपिया, कर्मचारी नेता वीरेन्द्र खोंगल, मप्र कांग्रेस आउटसोर्स कर्मचारी अध्यक्ष वासुदेव शर्मा सहित प्रदेश भर से आये गौसेवक संघ के पदाधिकारी और गौसेवक उपस्थित थे।

लिखें और कमाएं       

मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment