बैंकों द्वारा विदिशा में ग्राहक उन्नयन कार्यक्रम का सफल आयोजन
खबर नेशन /Khabar Nation
विदिशा में भोपाल रोड स्थित लेंड्मार्क गार्डन में जिले के अग्रणी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक के तत्वाधान में विदिशा के 25 बैंकों द्वारा ग्राहक उन्नयन कार्यक्रम का आयोजन किया गया । आज के कार्यक्रम मे भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य महाप्रबंधक राजेश कुमार, विदिशा जिले के कलेक्टर कोशलेंद्र विक्रम सिंह, यूनियन बैंक के उप महाप्रबंधक तथा भारतीय स्टेट बैंक के उप महाप्रबंधक तथा सहायक महाप्रबंधक सम्मलित हुये। कार्यक्रम में शासन द्वारा प्रायोजित योजनाओं के अंतर्गत ऋण, गृह ऋण, ऑटो ऋण, एमएसएमई ऋण, शिक्षा ऋण और पर्सनल लोन सहित कई ऋण उत्पादों के 1100 स्वीकृति पत्र हितग्राहियों को प्रदान किये गये । जिसमे भारतीय स्टेट बैंक के 600 ऋण प्रकरण, यूनियन बैंक के 101 ऋण प्रकरण सम्मलित है । ऋण की स्वीकृति पत्रों का वितरण एस.बी.आई के मुख्य महाप्रबंधक, जिले के कलेक्टर महोदय तथा यूनियन बैंक के उप महाप्रबंधक द्वारा किया गया । कार्यक्रम में सभी बैंक उत्साहपूर्वक सम्मलित हुये । कार्यक्रम मे स्वयं सहायता समूह की महिलायें भी उपस्थित थी । कार्यक्रम मे लगभग 800 व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की । कार्यक्रम में आधार एनरोलमेंट कांउटर एवं भारतीय स्टेट बैंक द्वारा ए.टी. एम मशीन स्थापित की गयी जिसके माध्यम से ग्राहकों को योनो केश की जानकारी प्रदान कर नकद आहरण उपलब्ध कराया । कार्यक्रम को भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य महाप्रबंधक, यूनियन बैंक के उपमहाप्रबंधक, भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक कमलेश वर्मा ने भी सम्भोधित किया एवं सभी को शुभकामनायें प्रदान की । ग्राहक उन्नयन कार्यक्रम में बैंकों द्वारा इन त्योहारों के अवसर पर ग्राहकों की आवश्यक्ताओं के अनुरूप ऋण का लाभ उठाने के लिये एक मंच प्रदान किया गया एवं त्वरित ऋण स्वीकृति की व्यवस्था की गयी ।