जनता को मिलेंगी सुविधाएं, तेज होगी विकास की रफ्तार

नागदा को जिला बनाने की घोषणा पर प्रदेश अध्यक्ष ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

खबर नेशन/ Khabar Nation

भोपाल। नागदा को जिला बनाने के संबंध में मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा की गई घोषणा स्वागत योग्य है। इससे स्थानीय जनता को सुविधाएं तो मिलेंगी ही, क्षेत्र में विकास की रफ्तार भी तेज होगी। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने नागदा को जिला बनाए जाने की घोषणा पर हर्ष व्यक्त करते हुए कही। श्री शर्मा ने इस घोषणा के लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान का आभार भी जताया।
जन आकांक्षाओं, विकास की जरूरतों की अनदेखी भाजपा का स्वभाव नहीं
प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का यह मानना रहा है कि सुशासन और विकास के लिए विकेंद्रीकरण आवश्यक है। जनता की आकांक्षाओं और विकास की जरूरतों को टालना भारतीय जनता पार्टी का स्वभाव नहीं है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़, उत्तराखंड और झारखंड को अलग राज्य बनाने की जनता की मांग को कांग्रेस की सरकारें दशकों तक टालती रहीं, अनदेखी करती रहीं। वोटों के गुणा भाग में निर्णय को टालती रहीं, लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल जी की सरकार ने न सिर्फ इस बारे में निर्णय लिया, बल्कि इतनी सहजता के साथ उसे लागू किया कि आज भी सारा देश उनके इस काम की तारीफ करता है।
प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि इसी तरह मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान की प्रदेश सरकार ने भी सुशासन और विकास के लिए नए जिलों के गठन में कोई टालमटोल नहीं की है। प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने नागदा को जिला बनाए जाने पर स्थानीय नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नए जिले के विकास के लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान की सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करें।

लिखें और कमाएं       

मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment