चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने की महिलाओं से चाय पर चर्चा

खबर नेशन / Khabar Nation  

विकास यात्रा:  क्षेत्र की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने बनेंगे स्व-सहायता समूह

आचार्य नरेंद्र देव नगर, मराठी मोहल्ला और गोविंद गार्डन में होगा सामुदायिक भवनों का निर्माण

करोडों की लागत से वार्ड 44 में नाले-नालियों और सीसी सड़कों का होगा नवीनीकरण

भोपाल: चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड 44 में विकास यात्रा के दौरान आचार्य नरेंद्र देव नगर में महिलाओं के साथ चाय पर चर्चा की। चर्चा के दौरान मंत्री श्री सारंग ने राज्य सरकार द्वारा शुरू की जा रही लाडली बहन योजना के बारे में महिलाओं को जागरूक किया साथ ही क्षेत्र की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने स्व सहायता समूह का गठन करने की भी बात कही। इस दौरान कुछ रहवासियों ने अपनी समस्याएं श्री सारंग के समक्ष रखी। जिसपर मंत्री श्री सारंग ने त्वरित समाधान करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। वार्ड 44 में यात्रा की शुरूआत आचार्य नरेंद्र देव नगर हनुमान मंदिर से हुई। रहवासियों को सौगात देते हुए मंत्री श्री सारंग ने हनुमान मंदिर का जीर्णोद्धार एवं मंदिर परिसर के मार्ग का डामरीकरण, आस-पास की नालियों के निर्माण सहित आचार्य नरेंद्र देव नगर, गोविंद गार्डन और मराठी मोहल्ला में सामुदायिक भवन के साथ ही जनता की मांग पर आचार्य नरेंद्र देव नगर में सुलभ कॉम्पलेक्स निर्माण की घोषणा की।

क्षेत्र की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने बनेंगे स्व-सहायता समूह

मंत्री श्री सारंग ने चाय पर चर्चा के दौरान क्षेत्र की महिलाओं के साथ संवाद किया। इस दौरान मंत्री श्री सारंग ने लाड़ली बहन योजना के बारे में महिलाओं को जागरूक करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा लाड़ली बहन योजना की शुरूआत की जा रही है। इस योजना अंतर्गत गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवार की महिलाओं को प्रति माह एक-एक हजार रुपये की राशि दी जाएगी। यानी सरकार की ओर से उन्हें हर वर्ष 12 हजार रुपये की राशि प्रदान की जाएगी।

मंत्री श्री सारंग ने क्षेत्र की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिये स्व सहायता समूह के गठन की भी बात कही। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की महिलाओं को सशक्त करने के उद्देश्य से महिलाओं के स्व सहायता समूह बनाये जाएंगे। जिसमें समूह को विभिन्न उत्पादों के निर्माण हेतु कच्चा माल भी शासन की ओर से उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अतिरिक्त तैयार उत्पाद के विक्रय हेतु उन्हें मार्किट से लिंक करने भी सहायता शासन द्वारा प्रदान की जायेगी।

जन-जन तक पहुंच रहा शासन की योजनाओँ का लाभ- मंत्री श्री सारंग

मंत्री श्री सारंग ने वार्ड 44 में विकास यात्रा के दौरान आयुष्मान भारत योजना, राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना, संबल योजना, भवन एवं कर्मकार मंडल, वृद्धावस्था पेशन योजना सहित गरीबी रेखा पात्रता पर्ची के हितग्राहियों में हितलाभ प्रमाण पत्र वितरित किये। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा जनहितैषी योजनाओं के माध्यम से निरंतर कल्याण की योजनाएं संचालित की जा रही है। जिनका लाभ प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाया जा रहा है।

मंत्री श्री सारंग ने गोविंद गार्डन में पार्क का किया लोकार्पण

विकास यात्रा के दौरान मंत्री श्री सारंग ने वार्ड 44 स्थित गोविंद गार्डन में जनसहभागिता  से बने पार्क का लोकार्पण किया। इसके साथ ही उन्होंने लगभग 15 लाख की लागत से गोविंद गार्डन में सीसी सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी किया। मंत्री श्री सारंग ने समापन अवसर पर नागरिकों को सौगात देते हुए बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि जनता की मांग पर चिन्हित स्थानों पर गलियों में शीघ्र ही स्ट्रीट लाईट लगाई जायेंगी। इसी के साथ खराब हो चुकी सड़कों का भी नवीनीकरण किया जायेगा। श्री सारंग ने कहा कि विकास एक सतत प्रक्रिया है इसीलिये नरेला में निरंतर विकास कार्य किये जा रहे हैं। 

पदयात्रा कर नागरिकों से किया संवाद, जनता की समस्याओं का किया तत्काल समाधान

विकास यात्रा में मंत्री श्री सारंग ने पदयात्रा कर लोगों से उनकी समस्याए सुनीं और संबंधित अधिकारियों को तत्काल निराकरण के निर्देश दिये। इस अवसर पर प्रशासनिक एवं नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के नागरिक उपस्थित रहे।

कल वार्ड 37, 41 और 70 में विकास यात्रा निकलेगी

कल दिनांक 15 फरवरी को प्रात: 9 बजे से विकास यात्रा वार्ड 37 में द्वारका नगर से निकलेगी जो राजेन्द्र नगर और कृष्णा नगर से होते हुए फिर वार्ड 41 में बोगदा पुल से निकलेगी साथ ही वार्ड 70 के गुरुनानकपुरा में भी कल विकास यात्रा पहुंचेगी|

 


लिखें और कमाएं        
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment