करोंद चैराहे का होगा चैड़ीकरण और सौन्दर्यीकरण विधायक सारंग ने किया निरीक्षण
खबर नेशन /Khabar Nation
भोपाल . पूर्व सहकारिता मंत्री व नरेला विधायक विष्वास सारंग ने करोंद चैराहा का निरीक्षण कर उसके चैड़ीकरण और सौन्दर्यीकरण के निर्देष दिये। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के पूर्व ही नरेला क्षेत्र के सभी प्रमुख चैराहों का सौन्दर्यीकरण किया जाना था, लेकिन अचानक आचार संहिता लग जाने के कारण यह कार्य प्रारंभ नहीं हो पाये थे। अब चैराहों का सौन्दर्यीकरण का कार्य प्रारंभ किया जा रहा है।
श्री सारंग ने बताया कि करोंद चैराहे कि सर्विस रोड्स को चैड़ा किया जायेेगा। आई लैंड बनेगा और म्यूजिकल फाउंटेन लगाया जायेगा। साथ ही सुंदर फूलों वाले पौधे रोपे जायेंगे, हरी घास लगायी जायेगी तथा नये सिग्नल लागाये जायेंगे ।
निरीक्षण के दौरान निर्माण एजेंसी के अधिकारियों के साथ भाजपा कार्यकर्ता श्री विजय सिंह, राधाकृष्ण नायक, ब्रजेष सिंह राजपूत, नीरज पचैरी, अषोक शर्मा, जसवंत राजपूत, लक्ष्मीनारायण चैरसिया, राजू राय, गुलाब यादव, प्रदीप नामदेव सहित स्थानीय नागरिक उपस्थित थे