मानव अधिकार आयोग में  इंटर्नशिप कार्यक्रम  संपन्न

खबर नेशन/ Khabar Nation

भोपाल।  मप्र मानव अधिकार आयोग में प्रतिवर्ष संचालित होने वाले ग्रीष्मकालीन एवं शीतकालीन सत्रों में विधि संकाय के विद्यार्थियों के लिये एक माह का इंटर्नशिप कार्यक्रम कराया जाता है। इसी तारतम्य में 01 जून 2023 से 30 जून 2023 तक की अवधि में देश के प्रतिष्ठित विधि विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों के विधि संकाय के छात्रों को मानव अधिकार एवं आयोग की कार्यप्रणाली सहित विभिन्न विधि विषयों पर प्रशिक्षण दिलाया गया। इस अवधि में मुख्य रूप से राष्ट्रीय विधि संस्थान विश्वविद्यालय भोपाल, धर्मशास्त्र राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय जबलपुर, पश्चिम बंगाल नेशनल यूनिवर्सिटी आॅफ ज्युडिसियल साइंसेस कोलकाता, एसएलएस नागपुुर, एपी नर्मदा काॅलेज जबलपुर, सिम्वायसिस लाॅ स्कूल नोयडा, हैदराबाद एनएमआईएमएस मुुंबई, भारतीय विद्यापीठ पुणे, यूपीएस देहरादून सहित अन्य विश्वविद्यालयों के छात्रगणों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान आयोग के अध्यक्ष श्री मनोहर ममतानी ने एक जून 2023 को प्रशिक्षण का विधिवत् शुभारंभ किया तथा अपने उद्बोधन में उपस्थित विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देते हुये उन्हें पूर्ण लगन से प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिये निर्देशित किया। आयोग के सदस्य श्री राजीव कुमार टंडन ने मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम, 1993 सहित आयोग में प्राप्त शिकायतों और उनके निराकरण की कार्यप्रणाली से अवगत कराया। आयोग के अतिरिक्त पुलिस महानिदेश श्री बी.बी. शर्मा ने विद्यार्थियों को माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं उच्च न्यायालयों के मानव अधिकार संरक्षण संबंधी महत्वपूर्ण केसेस का अध्ययन/प्रजेंटेशन तथा डिस्कसन कराया गया। विद्यार्थियों को इस दौरान पुलिस थाना, गोविंदपुरा, भोपाल, डायल-100, एफएसएल, केन्द्रीय जेल भोपाल, वृद्धाश्रम ‘‘आसरा’’ का अध्ययन भ्रमण कराया गया। प्रशिक्षण के दौरान पुनः मेडिकोलीगल सिस्टम एवं पाक्सो एक्ट/जेजे एक्ट सहित अन्य कानूनी पहलुओं से विषय विशेषज्ञों द्वारा उद्बोधन कराये गये। आयोग के शोध अधिकारी श्री संजय विश्वकर्मा द्वारा विद्यार्थियों को आयोग कार्यालय का भ्रमण कराते हुये उन्हें विभिन्न शाखाओं की कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया तथा आयोग में प्राप्त शिकायतों पर होने वाली कार्यवाही का अध्ययन कराया गया। सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले कुल 28 विद्यार्थियों को आयोग की ओर से प्रमाण-पत्र प्रदान किये गये। प्रशिक्षण के अंतिम दिवस आयोग के रजिस्ट्रार लाॅ श्री एन.के. गोधा एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री बी.बी. शर्मा द्वारा विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की कामना करते हुये उन्हें प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु बधाई दी गई। विद्यार्थियों द्वारा उनके एक माह के इस प्रशिक्षण सत्र के दौरान दिये गये उन्मुखीकरण के लिये आयोग के अध्यक्ष महोदय, सदस्य महोदय, प्रमुख सचिव, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, रजिस्ट्रार लाॅ, उप सचिव, पुलिस अधीक्षक सहित सभी वरिष्ठ अधिकारियों एवं आयोग के कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया गया।  

 

लिखें और कमाएं       

मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment