सी.ए.ए के समर्थन में भाजयुमो स्टीकर अभियान प्रारंभ किया


खबर नेशन /Khabar Nation
इंदौर 06 जनवरी,2020/भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यालय मंत्री ऋषिसिंह खनूजा ने बताया कि आज के दिन स्टीकर अभियान की शुरुआत की गई जिसमें की नागरिकता संशोधन कानून (सी.ए.ए) के समर्थन के लिए इंदौर की आम जनता से अपील की गई है । खनूजा ने बताया कि ये स्टीकर इंदौर के प्रमुख चौराहों पर सेकड़ो कार एवं दूपहिया वाहन पे लगाए जाएंगे। इसकी शुरुआत आज वैष्णोधाम मंदिर से की गई ।
मुख्य रूप से विनोद खंडेलवाल, रवींद्र अजमानी, पिंकू छाबडा ,जीतू लीलानी, रानू अजमानी, अवतारसिंह टुटेजा, महिंद्रासिंह होरा सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment