भाजपा सरकारों ने जनता का जीवन स्तर बदला है - विष्णुदत्त शर्मा

प्रदेश अध्यक्ष ने जबलपुर पूर्व विधानसभा के कार्यकर्ताओं की बैठक को किया संबोधित

खबर नेशन/ Khabar Nation

जबलपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने 9 वर्षों में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की साख बढ़ायी है। आज से 8 वर्ष पूर्व 2015 में प्रधानमंत्री जी के प्रयासों से यूएनओ ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया था और दुनिया के 180 देश इसे योग दिवस के रूप में मनाते है और योग के कार्यक्रम दुनिया भर में आयोजित किये जाते है। यह हमारे नेतृत्व की ताकत और इच्छाशक्ति को बताता है। केंद्र में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने प्रत्येक वर्ग के लोगों का जीवन स्तर बदलने का कार्य किया है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने संभागीय कार्यालय रानीताल में जबलपुर पूर्व विधानसभा के कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कही।
केन्द्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का घर-घर पहुंचाएं
श्री शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने लाड़ली बहना योजना लागू करके प्रदेश में महिलाओं को सशक्त करने का काम किया है। प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख बहनों को इसका लाभ मिला है। लाडली बहनों ने इस योजना को लेकर भाजपा सरकार के प्रति अपना भरोसा जताया है। इससे यह निश्चित है कि बहनें भाजपा सरकार के कामों से संतुष्ट है। उन्हीं के दम पर हम प्रदेश में पुनः 200 पार के लक्ष्य को पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकारों ने देश और प्रदेश सहित जबलपुर पूर्व विधानसभा में उल्लेखनीय विकास के काम किए है। इन कामों के साथ-साथ प्रधानमंत्री जी और मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में हुए विकास कार्यो को हमें जनता तक पहुंचकर बताना है। हमारी सरकारों ने सभी वर्गो के गरीबों को राशन से लेकर गैस, स्वास्थ्य, आवास की चिंता की है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी संगठन के कार्य मे लग जाये और महाजनसंपर्क अभियान के माध्यम से घर घर जाकर केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को बताएं।
बैठक में पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री अखिलेश जैन, जिला अध्यक्ष श्री प्रभात साहू, जिला महामंत्री श्री पंकज दुबे, श्री विनय अमलाथे, विधानसभा प्रभारी श्री पंकज मिश्रा सहित पूर्व विधानसभा में निवासरत जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

लिखें और कमाएं       

मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment