भोपाल में पं. श्री प्रदीप मिश्रा की शिवमहापुराण कथा की तैयारियों को लेकर हुई बैठक
प्रकाशनार्थ
शिवमहापुराण कथा को एतिहासिक बनाने भोपाल के हर वर्ग और समाज की होगी भागीदारी- चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री सारंग
खबर नेशन / Khabar Nation
भोपाल, । पूर्व राज्यसभा सांसद स्व. श्री कैलाश नारायण सारंग व उनकी धर्मपत्नी स्व. श्रीमती प्रसून सारंग की पुण्य स्मृति में राजधानी भोपाल में पहली बार सुप्रसिद्ध कथावाचक पं. श्री प्रदीप मिश्रा की शिवमहापुराण कथा का आयोजन होने जा रहा है। रविवार को कथा की तैयारियों को लेकर लिंक रोड नंबर 1 स्थित गुजराती भवन में शहर के प्रबुद्धजनों की बैठक संपन्न हुई। बैठक में चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा कि भोपाल में पहली बार देश के प्रसिद्ध कथावाचक पं. श्री प्रदीप मिश्रा से मुखारविंद से शिव महापुराण कथा होने जा रही है। 10 जून से 14 जून तक पीपुल्स मॉल के पीछे स्थित मैदान में कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कथा में देशभर से लगभग 5 लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। सभी श्रद्धालु सुगमता से कथा का श्रवण कर सकुशल अपने-अपने गंतव्य तक पहुंचें इसके लिये उन्होंने सर्व समाज से केवल तन और मन से सहयोग करने की अपील की।
बैठक के दौरान भोपाल महापौर श्रीमती मालती राय, श्री रवि गगरानी, श्री प्रमोद नेमा, श्री अजय श्रीवास्तव नीलू, श्री सुनील श्रीवास्तव, श्री प्रमोद जैन हिमांशू, श्री गोविंद गोयल, श्री जेपी धनोपिया, श्रीमती रमा, श्रीमती सुष्मा पाराशर, श्री मनोज जैन, श्री पाली, श्री राजेश वाधवानी, श्री मनोज गोलानी, श्री संजय वलेचा, श्री अमित पाटीदार, श्री शिवदयाल प्रजापति, श्री दिनेश मौर्य, श्री सुरेंद्र नेमा आदि ने आयोजन को सफल बनाने के लिये अपने सुझाव दिये।
मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने नरेला विधानसभा के बूथ क्रमांक 143 पर सुना मन की बात कार्यक्रम
रविवार को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात रेडियो कार्यक्रम का 101वां संस्करण प्रसारित हुआ। चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड 38 के बूथ क्रमांक 143 में स्थानीय नागरिकों और कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम सुना। कार्यक्रम के उपरांत मंत्री श्री सारंग ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम लोगों से देश के प्रधानमंत्री का व्यक्तिगत जुड़ाव का कार्यक्रम है। कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक अभियानों को गति मिलती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के विचार सभी को नई ऊर्जा प्रदान करते है। इसके साथ ही देश-प्रदेश व समाज के लिए कुछ नया करने की प्रेरणा मिलती है।
राष्ट्रनिर्माण में अपना योगदान देने के लिये प्रेरित करता है मन की बात कार्यक्रम
मंत्री श्री सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत पुनः विश्व गुरु के रूप में स्थापित हो रहा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने देश को आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही शक्तिशाली राष्ट्र बनने का मार्ग प्रशस्त किया है। उन्होंने कहा कि मन की बात कार्यक्रम देश के विभिन्न हिस्सों में निवासरत नागरिकों द्वारा राष्ट्र निर्माण के लिये किये जा रहे अनुकरणीय कार्यों की सूचना प्रदान कर सभी को प्रेरित करता है।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999