पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को अवार्ड उनके नवाचारों को मान्यता: राकेश सिंह

उपराष्ट्रपति वैंकैया नायडू ने पूर्व मुख्यमंत्री को प्रदान किया एपीजे अब्दुल कलाम अवार्ड

खबरनेशन/Khabarnation 

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में विभिन्न वर्गों के कल्याण के लिए जो योजनाएं लागू की और सुशासन के लिए जिस तरह के नवाचार किए, उन्हें एपीजे अब्दुल कलाम अवार्ड के रूप में पूरे देश की मान्यता मिल गई है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद  राकेश सिंह ने गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को वर्ष 2019 के एपीजे अब्दुल कलाम अवार्ड फॉर इनोवेशन इन गुड गवर्नेंस प्रदान किए जाने पर खुशी जाहिर करते हुए कही। सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री चौहान को इस अवार्ड के लिए बधाई भी दी।

पूर्व मुख्यमंत्री एवं पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराजसिंह चौहान को गुरुवार को दिल्ली में एपीजे अब्दुल कलाम अवार्ड-2019 से सम्मानित किया गया। उन्हें यह अवार्ड उप राष्ट्रपति वैंकैया नायडू ने प्रदान किया। इस पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेशसिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री चौहान ने मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल में समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए योजनाएं लागू कीं, वहीं उन्होंने प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था को जनकल्याणकारी प्रणाली के रूप में बदलने के लिए भी कई नवाचार किए। यह अवार्ड उनके इन्हीं प्रयासों को राष्ट्र की मान्यता है। सिंह ने कहा कि चौहान के मुख्यमंत्रित्वकाल में मध्यप्रदेश लोक सेवा गारंटी देने वाला देश का पहला राज्य बना था। जनशिकायत निवारण के लिए उन्होंने सीएम हेल्पलाइन की शुरुआत की थी। पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने कार्यकाल में समाज के विभिन्न वर्गों की पंचायतों का आयोजन किया और उनकी समस्याओं का निराकरण करते हुए उनके सुझावों के आधार पर योजनाएं तैयार की थीं। उन्होंने जनदर्शन कार्यक्रम की शुरुआत की थी। मुख्यमंत्री रहते चौहान ने अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान की स्थापना की थी। उन्होंने अपने कार्यकाल में 100 प्रतिशत शासकीय भुगतान को ई-भुगतान के माध्यम से सुनिश्चित किया था। इसके साथ ही उन्होंने समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम शुरू किया और जिलेवार समाधान पोर्टल की व्यवस्था की थी।

Share:


Related Articles


Leave a Comment