नितिन गडकरी 22 को जबलपुर में
संसदीय क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मेलन को करेंगे संबोधित
प्रदेश के सबसे बड़े फ़्लाई ओवर का होगा भूमिपूजन
खबरनेशन/Khabarnation
जबलपुर। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 22 फरवरी को जबलपुर प्रवास पर रहेंगे। आप दोपहर 2 बजे दमोह नाका चौक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद राकेश सिंह के प्रयासों से केन्द्र सरकार द्वारा स्वीकृत 758 करोड़ की लागत से दमोह नाका से मदनमहल तक बनने वाले प्रदेश के सबसे बड़े फ़्लाई ओवर का भूमिपूजन करेंगे। आप बाद में दोपहर 2.30 बजे वैटनरी कॉलेज ग्राउंड में जबलपुर संसदीय क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
Related Articles
Leave a Comment
Warning! please config Disqus sub domain first!