दिग्विजयसिंह के जन्मदिन पर कांग्रेसजनों ने रक्तदान किया
खबरनेशन/Khabarnation
भोपाल,प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद दिग्विजयसिंह के जन्म दिवस पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने केक काट कर, मिठाई वितरित की। रक्तदान शिविर लगाकर रक्त दान किया गया। रक्त दान करने वाले कार्यकर्ताओं को प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा ने प्रमाण-पत्र भी दिये। प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष गोविंद गोयल, जिला कांगे्रस अध्यक्ष कैलाश मिश्रा, मो. सलीम, विभा पटेल ने दिग्विजयसिंह को जन्मदिवस पर उनके यशस्वी जीवन की कामना की और रक्तदान करने वाले कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर देश की सीमा पर शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि भी दी गई।
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता दुर्गेश शर्मा, निहाल अहमद, फिरोज सिद्वीकी, स्वदेश शर्मा पूर्व जिला कांगे्रस अध्यक्ष रविन्द्र साहू सहित अन्य कांग्रेसजनों ने रक्त दान किया। इस अवसर पर शाहवर आलम, शहरयार खान, आनंद तारण, राहुल सिंह राठौर, देवेन्द्र बना, अरूणोदय सिंगदेव बाबा साहेब, अनीस खान गुड्डू, मुईनउद्दीन सिद्वीकी, रामशरण राणा, मोहम्मद शावर जावेद, सुनील गुप्ता, मदन तोमर, हुकुमचंद विश्वकर्मा, विनोद सोनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।
कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ सेल के पदाधिकारियों ने मदरसा खलीक बानों में पुस्तकें और मिठाई बांटकर दिग्विजयसिंह का जन्मदिन मनाया और रक्त दान भी किया।
इस अवसर पर चिकित्सा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी सचिव अजहर सैय्यद, प्राचार्य फारेहा अली, डाॅ. राजेश कारपेंटर, डाॅ. अजहर खान, डाॅ. विवेक सिंघई और डाॅ. हेमंत वर्मा आदि मौजूद थे।