मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 475 यात्रियों को पंडरपुर रवाना किया.
खबरनेशन/Khabarnation
इंदौर - 23 जुलाई 2018/भाजपा मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना प्रकोष्ठ इंदौर के नगर संयोजक कैलाश यादव, नगर सह संयोजक अभय जैन और मीडिया प्रभारी आशीष सोनी ने बताया कि ’आज रात 11ः00 बजे पंढरपुर स्थित श्री विट्ठल भगवान के आषाढी एकादशी के दर्शन के लिए एक स्पेशल ट्रेन मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत पंढरपुर रवाना हुई’।
आपने बताया कि ट्रेन के रवाना होने के पूर्व भाजपा मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं के द्वारा सभी तीर्थ यात्रियों का पुष्पमाला और तिलक लगाकर प्रकोष्ठ के नगर सहसंयोजक श्री किशोर चौहान,रमेश लाड़, गजानंद गावड़े और सोशल मीडिया प्रभारी योगेश नामदेव कुशाभाऊ ठाकरे मंडल के मीडिया प्रभारी अंकित दवे वृंदावन साध, कैलाश कनगईया,कमल लाड़ और महिला कार्यकर्ताओ ने स्वागत और अभिनंदन किया गया।
यात्रियों को संबोधित करते हुए नगर संयोजक कैलाश यादव ने बताया कि आप सभी लोग बड़े भाग्यशाली हैं कि ’पंढरपुर में आषाढी एकादशी के अवसर पर आपको भगवान के दर्शन करने का अवसर प्राप्त हुआ’ ।आप सभी लोगों की मनोकामना भगवान पूरी करें साथ ही आप लोग अपने परिवार की खुशहाली के लिये दुआ मांगे तो यात्रा कराने वाले, श्रवण कुमार प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी चौहान के उत्तम स्वास्थ्य और अगले चुनाव में भी श्रवण कुमार शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बने ऐसी कामयाबी की भगवान विट्ठंल से अर्ज कीजिएगा। तीर्थ यात्रा पर जाने वाले सभी यात्रियों के चेहरे पर ’आषाढी एकादशी के पावन दर्शन करने का उल्लास साफ नजर आ रहा था।’
अंत में आभार प्रकोष्ठ के मंडल संयोजक प्रदीप जोशी ने व्यक्त किया।