अनुसूचित जनजाति मोर्चा की वृहद बैठक 24 को मुख्यमंत्री निवास में


खबरनेशन/Khabarnation
                भोपाल। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा की वृहद बैठक 24 जुलाई को अपरान्ह मुख्यमंत्री निवास श्यामला हिल्स पर आमंत्रित की गयी है।

                अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री गजेन्द्र पटेल ने बताया कि बैठक में पार्टी के सांसद फग्गनसिंह कुलस्ते, ज्ञान सिंह, श्रीमती सावित्री ठाकुर, सुभाष पटेल, प्रदेश शासन के मंत्री विजय शाह, अंतरसिंह आर्य, ओमप्रकाश धुर्वे, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष और जिला महामंत्री, मोर्चा के प्रकोष्ठों के संयोजक और वरिष्ठ कार्यकर्ता आमंत्रित किए गए है। मोर्चा के प्रदेश प्रभारी, संभाग प्रभारी, जिला प्रभारी भी बैठक में भाग लेंगे और मोर्चा की संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा कर आगामी रणनीति पर विचार करेंगे।

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment