विदिशा के विनायक गोयल ने आल इण्डिया जेईई एडवांस में 349 रैंक हासिल की

कैरियर Oct 08, 2020


अर्पित उपाध्याय/खबर नेशन/Khabar Nation
विदिशा। आल इण्डिया जेईई एडवांस में विदिशा के विनायक अग्रवाल ने आल इण्डिया लेवल पर 349वी रैंक हासिल की। विनायक अग्रवाल अग्रवाल समाज विदिशा के संरक्षक डॉ. आईडी गोयल के पोते हैं। विनायक अग्रवाल ने बताया की उनका सपना आईआईटी से कंप्यूटर इंजीनियर बनना है। उनकी इस उपलब्धी पर अग्रवाल समाज के अध्यक्ष सीएल गोयल, सचिव मुरलीधर अग्रवाल, कोषाध्यक्ष बद्री प्रसाद मित्तल ने बधाई दी। वहीं अग्रवाल महासभा के जिलाध्यक्ष डॉ. मुदित बंसल ने कहा कि विनायक ने अग्रवाल समाज का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस सफलता के लिए उनके पिता देवेन्द्र गोयल, माता निधि गोयल, डा. रीटा गोयल, रवि गोयल और डॉ. आईडी गोयल को बधाई प्रेषित की।  

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment